राजमहल मॉडल कॉलेज का प्रति कुलपति ने किया निरीक्षण, दिया आवश्यक निर्देश

साहिबगंज : राजमहल मॉडल कॉलेज का सिदो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय की एक टीम ने प्रति कुलपति प्रो विमल कुमार सिंह के नेतृत्व मेंबुधवार को निरीक्षण किया। कक्षा सुचारू रूप से चले और भवन के निर्माण में किसी तरह का कोई त्रुटि न हो, इस संबंध में टीम ने जानकारी ली। प्रयोगशाला एवं आधारभूत संरचना का निरीक्षण किया एवं बहुत सारी निर्देश संवेदक को दिया गया, जिसमें रंग-रंगाई, पानी-बिजली एवं सफाई को लेकर दिए गए निर्देश भी शामिल हैं, ताकि महाविद्यालय का हस्तांतरण किया जा सके। साथ ही शेष कार्य जल्द से जल्द पूरा करने का निर्देश भी दिया गया, क्योंकि दो नवंबर से पठन-पाठन प्रारंभ होने जा रहा है।

विश्वविद्यालय टीम में सीसीडीसी डॉ विजय कुमार, प्रॉक्टर डॉ काशीनाथ झा, डॉ सत्तार, डॉ सुशील कुमार टुडू शामिल थे।

इस दौरान महाविद्यालय परिसर में 5 पेड़ पदाधिकारियों के द्वारा लगाए गए एवं सभी को गंगाजल दिया गया। इस दौरान मॉडल कॉलेज के प्राचार्य डॉक्टर रंजीत कुमार सिंह ने कहा कि महाविद्यालय में शैक्षणिक एवं पठन-पाठन सुचारू रूप से चले इसके लिए विश्वविद्यालय गंभीर है। सभी विषयों की पढ़ाई हो इसको लेकर के प्रति कुलपति ने स्थानीय लोगों को एवं छात्र संघ को आश्वस्त किया कि जल्द सभी विषयों की पढाई शुरू की जाएगी।

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More