निर्मला महतो को शहादत दिवस पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दी श्रद्धांजलि

रांची : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रविवार को शहीद निर्मला महतो के शहादत दिवस के मौके पर उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनकी तसवीर पर पुष्पांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री कार्यालय ने इस संबंध में ट्वीट कर जानकारी दी कि शहीद निर्मल महतो के शहादत दिवस के मौके पर उनकी तसवीर पर माल्यार्पण कर मुख्यमंत्री ने श्रद्धांजलि दी है।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इस दौरान कहा कि शहीद निर्मला महतो ने अलग झारखंड राज्य आंदोलन अग्रणी भूमिका निभाई थी। उनमें नेतृत्व की अद्भुत क्षमता थी। उन्होंने कहा कि वे सदैव झारखंडवासियों के दिलों में जीवित रहेंगे।


कांग्रेस नेता व पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार ने भी निर्मला महतो को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने ट्विटर पर लिखा: झारखंड राज्य की स्थापना के लिए अपना जीवन बलिदान कर देने वाले अमर शहीद निर्मल महतो की पुण्यतिथि पर शत.शत नमन एवं विनम्र श्रद्धांजलि।


भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी ने भी शहीद निर्मला महतो को श्रद्धांजलि अर्पित की है। उन्होंने ट्विटर पर लिखा: झारखंड आंदोलन में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले शहीद निर्मल महतो के बलिदान दिवस पर उन्हें शत शत नमन।

शहीद निर्मला महतो ने मात्र 36 साल के अल्प जीवन काल में झारखंड आंदोलन के जरिए एक अमिट छाप छोड़ी। 25 दिसंबर 1950 को जमशेदपुर में जन्मे निर्मल महतो की आठ अगस्त 1087 को अपने ही शहर में हत्या हो गयी थी।

निर्मला महतो झामुमो को महासचिव रहे थे और उन्होंने ऑल असम स्टूडेंट यूनियन की तर्ज पर आल झारखंड स्टूडेंट यूनियन का गठन किया था, जिसके पीछे उनका उद्देश्य उसी तर्ज पर झारखंड राज्य गठन के लिए संघर्ष करना था। निर्मला महतो झारखंड आंदोलन के एक महत्वपूर्ण नायक हैं।

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More