Chaibasa News: जॉन मिरन मुंडा ने 5 दुकानों का किया शिलान्यास

जॉन मिरन मुंडा ने कहा कि यह मेरे द्वारा तीन साल का कार्यकाल में पहला शिलान्यास है और मुझे खुशी है कि मैंने गुड़ा गांव के जनता को यह लाभ पहुंचाया.

चाईबासा: नवागांव पंचायत के गुड़ा गांव में 5 दुकानों का शिलान्यास जिला परिषद सदस्य जॉन मिरन मुंडा द्वारा किया गया. जॉन मिरन मुंडा ने कहा कि यह मेरे द्वारा तीन साल का कार्यकाल में पहला शिलान्यास है और मुझे खुशी है कि मैंने गुड़ा गांव के जनता को यह लाभ पहुंचाया. मैने अब तक हाकू ईयाम डैम, गुमडा नदी में डैम और सिंचाई सुविधा के लिए योजना डाला है, जो प्रक्रिया में है.

उन्होंने कहा, अगर झींकपानी प्रखंड को सालों भर सिंचाई सुविधा कराने में सफल होते हैं तो अपने आपको राजनीति करने का सबसे ज्यादा खुशी महसूस होगा क्योंकि विकास की पहली शुरुआत किसानों से ही होती है. आज तक जितने भी विधायक सांसद बने अगर अपने फंड से सिंचाई सुविधा हो या बाजार विकास के लिए दुकानों का सुविधा उपलब्ध कराते तो कोल्हान का विकास का नजारा ही अलग होता.

लेखक के बारे में

By Samridh Desk

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More