असिस्टेंट प्रोफेसर नियुक्ति नियमावली का नया ड्राफ्ट झारखंडियों के लिए अहितकारी, रदद् हो

नियमावली रद्द नहीं किए जाने पर पूरे विश्वविद्यालय में अनिश्चितकालीन तालाबंदी की जाएगी : श्यामदेव हेम्ब्रम

दुमका : सिदो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय, दुमका के शोधार्थी छात्र संघ ने विश्वविद्यालय के कुलपति, प्रतिकुलपति के माध्यम से माननीय राज्यपाल सह कुलाधिपति को एक ज्ञापन सौंपा है, जिसमें नियुक्ति नियमावली पर रोक लगाने की मांग की गयी है।

छात्र नेताओं व शोधार्थी छात्रों ने सिदो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय के प्रतिकुलपति प्रो विमल प्रसाद सिंह को छात्र नेता श्यामदेव हेम्ब्रम नेतृत्व में ज्ञापन सौंप उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग, झारखंड सरकार द्वारा असिस्टेंट प्रोफेसर पद की नियुक्ति हेतु लायी गयी नई नियमावली पर रोक लगाने की मांग की।

शोधार्थियों का यह मानना है कि इस नई नियमावली से विश्वविद्यालय की स्वायत्ता समाप्त हो जायेगी। किसी भी विश्वविद्यालय में नैक ग्रेडिंग के पीछे बहुत से कारक कार्य करते हैं। नैक ग्रेडिंग में ।़ध्।़़ध्।ध्ठ़़ ग्रेडिंग पाना राज्य सरकार कार्यशैली पर भी निर्भर करता है। जैसे विश्वविद्यालय के आधारभूत संरचना का विकास ना हो पाना, विश्वविद्यालय में संसाधन का अभाव, शिक्षकों की कमी आदि, जिसके लिए सीधे-सीधे राज्य सरकार उत्तरदायी होती है। अतः राज्य सरकार की विफलता का खामियाजा शोधार्थी एवं छात्र-छात्राएं भुगतें, यह उचित नहीं है। ज्ञापन सौंपने वालो में मुख्य रूप से राकेश कुमार दास, हुडिंग मरांडी, निर्मल मुर्मू, लिली मुर्मू, आकाश भारती, नवीन कुमार, निरंजन कुमार, कादम्बनी सोरेन, रामचन्द्र झा समेत अन्य शोधार्थी उपस्थित रहे।

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More