भाजपा ने मेरे खिलाफ नफ़रती कैंपेन में ही 500 करोड़ से अधिक किये खर्च: हेमंत सोरेन

रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भाजपा पर निशाना साधते हुए अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक पोस्ट डाला है जिसमें उन्होंने मुख्यमंत्री रहते हुए अपने द्वारा किये गए कार्यों की एक विवरणी डाली है.
पोस्ट में भाजपा को लेकर उन्होंने लिखा है कि नेताओं के लिए सबसे आसान होता है आपके अंदर नफ़रती भावनाओं को भड़का कर अपनी राजनीतिक महत्वाकांक्षा साधा लेना. यह कैंपेन सबसे आसान होता है और भाजपा को इसमें महारत है पर मैं झारखंडी हूँ – हमारे संस्कार हमें ऐसा करने की इज़ाज़त नहीं देते ना मैं ऐसा करूँगा.
उन्होंने आगे लिखा है, मेरे ख़िलाफ़ शैडो, व्हिस्पर एवं नफ़रती कैंपेन में भाजपा ने एक अनुमान के मुताबिक़ 500 करोड़ से अधिक खर्च कर दिए पर मैं अपने कार्य एवं आगे के विजन प्लान के लिए आपसे समर्थन माँग रहा हूँ. मेरे सरकार के हर योजना को देख लीजिए – इसमें कोई जात – पात का बंधन नहीं है.
बिजली बिल माफी हुई तो सभी झारखंडी परिवारों की हुई. मंईयां सम्मान सभी झारखंडी बहनों को मिल रहा है वैसे ही हमारी सभी योजनाएँ सभी झारखंडियों के लिए है. इसलिए मैं आज आपका समर्थन माँग रहा हूँ सिर्फ़ और सिर्फ़ अपने काम के आधार पर. अपने कार्यों की छोटी विवरणी मैंने लगायी है आपके देखने के लिए.
नेताओं के लिए सबसे आसान होता है आपके अंदर नफ़रती भावनाओं को भड़का कर अपनी राजनीतिक महत्वाकांक्षा साधा लेना। यह कैंपेन सबसे आसान होता है और भाजपा को इसमें महारत है
पर मैं झारखंडी हूँ – हमारे संस्कार हमें ऐसा करने की इज़ाज़त नहीं देते ना मैं ऐसा करूँगा।
मेरे ख़िलाफ़ शैडो,… pic.twitter.com/niE4J1qnHa
— Hemant Soren (@HemantSorenJMM) November 19, 2024




