CBI-ED का डर दिखाना कांग्रेस ने ही भाजपा को सिखाया, हमारी भी जांच करायी थी : अखिलेश यादव

हरदोई (उत्तरप्रदेश) : समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष व उत्तरप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने रविवार को कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि इडी और सीबीआइ का भय दिखाना कांग्रेस ने ही भाजपा को सिखाया। अखिलेश यादव ने कहा कि कांग्रेस ने उनकी भी सीबीआइ जांच करायी थी।

अखिलेश यादव ने कहा कि कांग्रेस किसको आईना दिखा रही है। अगर इडी, सीबीआइ तमाम नेताओं की जांच कर रही है तो यह कांग्रेस की ही देन है। हम पर सीबीआइ जांच कांग्रेस ने ही करायी। सीबीआइ और इडी को पीछे लगाने की आदत कांग्रेस की ही रही है, उसी रास्ते पर भाजपा चल रही है। कांग्रेस और भाजपा में कोई अंतर नहीं है।


अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा नेताओं ने कहा कि वे सरदार वल्लभ भाई पटेल के पदचिह्नों पर चलते हैं, लेकिन आज किसान संकट में हैं और उनकी आय दोगुनी नहीं हुई है। यूपी में कानून व्यवस्था की स्थिति सबसे खराब है। इसलिए यूपी के लोगों ने बीजेपी को सत्ता से बाहर करने का फैसला किया है।

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More