बिहार उपचुनाव : मीरा कुमार लालू के बयान पर भड़कीं, सुनिए क्या बोले थे राजद प्रमुख

पटना : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मीरा कुमार ने लालू प्रसाद यादव के 24 अक्टूबर के उस बयान पर कड़ी नाराजगी जतायी है, जिसमें उन्होंने बिहार के कांग्रेस प्रभारी भक्त चरण दास के लिए एक आपत्तिजनक शब्द का प्रयोग किया था।

मीरा कुमार ने कहा कि एक सम्मानित नेता ने बिहार कांग्रेस के प्रभारी भक्त चरण दास के लिए आपत्तिजनक शब्द का प्रयोग किया। यह बिहार एवं देश के दलितों के आत्मसम्मान को चोट पहुंचाने वाला है। उन्होंने इसे एससी-एसटी एक्ट के तहत अपराध है।

लालू प्रसाद यादव ने 24 अक्टूबर को मीडिया से बात करते हुए बिहार की दो सीटों तारापुर व कुशेश्वरस्थान विधानसभा उपचुनाव के लिए कांग्रेस से गठबंधन नहीं करने पर प्रतिक्रिया दी थी। लालू प्रसाद यादव ने कहा था उनकी पार्टी क्या कांग्रेस को हारने के लिए विधानसभा उपचुनाव में सीट देती।

लालू यादव ने गठबंधन को लेकर पूछे गए सवाल पर कहा था कि गठबंधन क्या होता है कांग्रेस का, क्या उसको हारने के लिए हम सीट दे देते, क्या जमानत जब्त कराने के लिए हम कांग्रेस को सीट दे देते। लालू प्रसाद यादव से जब कांग्रेस के बिहार प्रभारी भक्त चरण दास के बारे में सवाल पूछा गया था तो उन्हें मीडिया से पूछा क्या बोला है वह, फिर उन्होंने उनके लिए एक आपत्तिजनक शब्द का प्रयोग करते हुए कहा कि उसको कुछ पता है क्या? पत्रकारों ने लालू यादव से कहा कि कांग्रेस के नेता यह आरोप लगा रहे हैं कि आरजेडी का परदे के पीछे से किसी से गठबंधन हो गया है, इस पर लालू यादव ने पूछा कि कौन बोला है।

वहीं, लालू प्रसाद यादव 27 अक्टूबर को तारापुर व कुशेश्वरस्थान प्रचार के लिए जाएंगे। इन दोनों सीटों पर एनडीए, राजद के साथ कांग्रेस भी मुकाबले में है और चुनाव काफी रोचक हो गया है।

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More