तेजस्वी यादव, मीसा भारती सहित 6 पर FIR, राजद नेता ने डिप्टी सीएम के परिवार पर लगाया भ्रष्टाचार का आरोप

पटना : राष्ट्रीय जनता दल के नेता व बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव, उनकी सांसद बहन मीसा भारती, बिहार कांग्रेस के अध्यख मदन मोहन झा सहित छह लोगों पर पटना के कोतवाली थाना में बुधवार को एफआइआर दर्ज किया गया। यह एफआइआर कोर्ट के आदेश के आधार पर दर्ज किया गया।
दरअसल, कांग्रेस के नेता संजीव कुमार सिंह ने कोर्ट में परिवाद दायर कर कहा था कि 2019 के लोकसभा चुनाव में उनको चुनाव का टिकट देने के नाम पर ठगी गयी। वे भागलपुर सीट से महागठबंधन का टिकट चाहते थे। उन्होंने तेजस्वी की बड़ी बहन मीसा भारती, दिवंगत कांग्रेस नेता सदानंद सिंह व उनके बेटे शुभानंद मुकेश, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा, प्रवक्ता राजेश राठौर पर ठगी का आरोप लगाया है।
तेजस्वी ने डिप्टी सीएम के परिवार को घेरा
राजद नेता तेजस्वी प्रसाद यादव ने बिहार के उप मुख्यमंत्री व भाजपा नेता तारकिशोर प्रसाद के परिवार के ठेका देने में भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है। तेजस्वी यादव ने बुधवार को कहा कि कटिहार जिले के प्रत्याशी रहे तारकिशोर प्रसाद के परिवार को 53 करोड़ का ठेका देना जांच का विषय है।
Only work happening in this govt is to loot govt treasury,exploit poor people’s rights. There’s corruption from top to bottom. It’s a matter of investigation. Dy CM, Ministry should be probed: Tejashwi Yadav, RJD on contracts worth Rs 53 cr reportedly given to Dy CM’s kins, aides pic.twitter.com/Q1fY2t0Mux
— ANI (@ANI) September 22, 2021
तेजस्वी यादव ने कहा कि इसमें पूरी तरह से भ्रष्टाचार हुआ है और यह जांच का विषय है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को इसमें पक्ष स्पष्ट करना चाहिए।
कार्यकर्ताओं को संदेश
वहीं, तेजस्वी यादव ने पार्टी के एक कार्यक्रम को संबोधित कहा कि हमें अपनी विचारधारा से हर कार्यकर्ता को लैस करना है, क्योंकि हम बहुत ही साधन संपन्न लोगों से लड़ रहे हैं। विचार ही हमारी ताकत है। हमे अपने विचार, आचरण और व्यवहार से लोगों का दिल जीतना है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि अनुशासन में रहिए, सबको मान सम्मान दीजिए।
हमें अपनी विचारधारा से हर कार्यकर्ता को लैस करना है क्योंकि हम बहुत ही साधन संपन्न लोगों से लड़ रहे है। विचार ही हमारी ताकत है।
हमने अपने विचार, आचरण और व्यवहार से लोगों का दिल जीतना है। अनुशासन में रहिए। सबको मान-सम्मान दिजीए। pic.twitter.com/j9ZnNTO3We
— Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi) September 22, 2021


