जीवन का दर्शन खेल में ही छिपा है: सुखदेव भगत

– पेनाल्टी शूट में 4-3 से जीता आर्यन क्लब
लोहरदगा: जिला फुटबॉल संघ के बैनर तले आज शिव प्रसाद साहू फुटबॉल लीग प्रतियोगिता का फाइनल मैच नदिया स्कूल के मिनी स्टेडियम में खेला गया। रोमाचंक मुकाबले में पहले दोनों टीमें बराबरी पर रहीं व अंत में फैसला पेनाल्टी शूट से हुआ। आर्यन क्लब ने हिरकी इलेवन को तीन के मुकाबले चार गोल दागकर खिताब पर कब्जा कर लिया। इस बाबत मौके पर मुख्य अतिथि के तौर पर मौजूद स्थानीय विधायक सुखदेव भगत ने कहा कि जीवन का दर्शन खेल में ही छिपा है, जो हमें निश्चित अवधि, अनुशासन, लक्ष्य, आपसी सहयोग का अवसर प्रदान करता है।
श्री भगत ने कहा कि आप का कदम यौवन के दहलीज पर है, अवसर को जाने मत दे क्यों कि गुजरा हुआ समय फिर वापस नहीं आता। श्री भगत जिला फुटबाॅल संघ के अध्यक्ष भी हैं। उन्होंने इस दौरान खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। विजेता उपविजेता टीमों को ट्रॉफी व मैन ऑफ द सीरीज, मैन ऑफ द मैच, हाईएस्ट स्कोरर, बेस्ट गोलकीपर को रिस्ट वाँच, जर्सी, मोमेंटो, लोअर देकर विधायक ने सम्मानित किया। मैच के निर्णायक संजय भगत, ब्रह्मदेव उरांव, सुजीत उरांव, पन्ने राम बने। इस अवसर पर आलोक साहू, साजिद अहमद चंगू, फुल देव उरांव, सुकरा भगत, सफदर मलिक जुम्मा, खालिद हुसैन, मनोज भगत, शेखर सरकार, कमल शर्मा, अनवर खान, नुसरत अंसारी, कार्तिक कुजुर, परवेज कुरैशी, खुदी अंसारी, वैभव खत्री, कबीर अंसारी, एजाज अंसारी, रोशन मुंडा, मुर्तजा सहित कई लोग मौजूद थे।
लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More