JSCA स्टेडियम में दोपहर 3 बजे से एंट्री, हेलमेट-बैग समेत कई सामान पर रोक

JSCA स्टेडियम में मैच के लिए दर्शकों की एंट्री
एक बार बाहर निकले तो दोबारा नहीं मिलेगी एंट्री

रांची। JSCA इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में मैच देखने जाने वाले दर्शकों के लिए प्रवेश और सुरक्षा से जुड़े दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। दर्शकों को दोपहर 3 बजे से स्टेडियम में प्रवेश दिया जाएगा। सुरक्षा व्यवस्था के तहत हेलमेट, सिक्के, बैग समेत कई सामान स्टेडियम के अंदर ले जाने पर रोक रहेगी।

दर्शकों को ध्यान रखना होगा कि स्टेडियम में एक बार प्रवेश करने के बाद बाहर निकलने पर दोबारा एंट्री नहीं मिलेगी। इसलिए दर्शक स्टेडियम में प्रवेश करने से पहले अपनी सभी जरूरी तैयारियां पूरी कर लें।

मोबाइल QR कोड से मिलेगी एंट्री

ऑनलाइन टिकट खरीदने वाले दर्शकों को टिकट की प्रिंटेड कॉपी लेकर जाने की जरूरत नहीं होगी। स्टेडियम के गेट पर मोबाइल में मौजूद टिकट का QR कोड स्कैन कराकर प्रवेश मिल सकेगा।

इन सामानों पर रहेगी रोक

इलेक्ट्रॉनिक उपकरण: DSLR कैमरा, वीडियो रिकॉर्डर, कंप्यूटर/लैपटॉप, ट्रांजिस्टर, ईयर प्लग और हेडफोन।

व्यक्तिगत सामान: किसी भी तरह के सिक्के, हेलमेट, थैला, झोला या बैग।

खाने-पीने की वस्तुएं: बाहर का खाना, कांच या प्लास्टिक की बोतलें, टिन/कैन और धातु के कंटेनर।

नशीली एवं ज्वलनशील वस्तुएं: सिगरेट, लाइटर, तंबाकू उत्पाद, शराब, मादक या अवैध पदार्थ, पटाखे और आतिशबाजी सामग्री।

खतरनाक वस्तुएं: किसी भी प्रकार के हथियार तथा खतरनाक या विषाक्त पदार्थ।

अन्य वस्तुएं: संगीत वाद्ययंत्र तथा बिना अनुमति वाले कमर्शियल लोगो, प्रायोजक अधिकारों का उल्लंघन करने वाले बैनर और झंडे।

नवजात को भी बिना टिकट नहीं मिलेगी एंट्री

स्टेडियम में नवजात बच्चे को भी बिना टिकट ले जाने की अनुमति नहीं होगी। ऐसे में बच्चों के साथ मैच देखने जाने वाले दर्शकों को टिकट संबंधी नियमों का ध्यान रखना होगा।

दर्शकों से अपील है कि वे समय से स्टेडियम पहुंचें और प्रतिबंधित सामान साथ लेकर न आएं, ताकि सुरक्षा जांच और प्रवेश के दौरान किसी तरह की परेशानी न हो।

लेखक के बारे में

By Mohit Sinha

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Read More