रामगढ: जिले के कुंदरू कला में झारखंड प्रतिभा फुटबॉल प्रतियोगिता के अंतर्गत हेसापोडा बनाम जमीरा के बीच मुकाबला हुआ। इस बाबत मुख्य अतिथि के रुप में मौजूद दीवान चैरिटेबल ट्रस्ट के चेयरमैन अरूण दीवान ने कहा कि पढ़ाई के साथ खेल भी जरूरी है।
उन्होंने कहा कि खेल से शारीरिक एवं मानसिक विकास होता है। इसके माध्यम से ग्रामीण युवा अपनी प्रतिभा को बेहतर तरीके से निखार सकते हैं। ये उनके लिए बेहतर मंच है। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रदीप महतो, अरविंद सिंह, कमलेश सिंह व रवि सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। इस बाबत समिति के सदस्य हीरालाल महतो, इनायत अंसारी, चुरामन महतो ,त्रिभुज महतो, रंजीत करमाली, राम कुमार कश्यप, कुलदीप करमाली, सुनील मेहता, संजय कुमार महतो, कालीचरण बेदिया सहित कई खेल प्रेमी मौजूद थे।