रांची: बाउरी ने किया पतरातू रिसोर्ट का निरीक्षण

रांची: पर्यटन, कला संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य मंत्री अमर कुमार बाउरी ने बुधवार को पतरातू डैम में बन रहे रिसोर्ट का निरीक्षण करने के बाद इस कार्य में जुटे एजेंसी के अधिकारियों को निर्देश दिया, कि रिर्सोट का काम निश्चित समय में पूरा कर लिया जाए। कहा कि डैम के आस- पास बहुतायत मात्रा में पेड़ लगाये जाएं, ताकि हरियाली बनी रहे। मंत्री के साथ हटिया विधायक नवीन जायसवाल, बरकट्ठा विधायक जानकी यादव, सीमालिया विधायक गणेश गंझू व डाल्टेनगंज विधायक आलोक चौरसिया भी मौजूद थे।
यह भी पढ़ें: रांची: वन्यजीवों के संरक्षण को ले सरकार प्रतिबद्ध: मुख्यमंत्री
बाउरी ने अधिकारियों को इस जगह में पर्यटकों की सुरक्षा पर खास फोकस रखने का निर्देश दिया। कहा कि बच्चों के लिए बन रहे गेमिंग जोन में सुरक्षा पुख्ता रखी जाए। निरीक्षण के क्रम में मंत्री के साथ- साथ विधायकों ने भी कई प्रकार के सुझाव दिए। ज्ञात हो कि पतरातू डैम के पास बन रहे रिसोर्ट का निर्माण जेटीडीसी द्वारा किया जा रहा है। यहां गेम जोन, रेस्टूरेंट, होटल, पार्क, चिल्ड्रेंस पार्क, सेल्फी जोन बनाये जाने हैं। रिसोर्ट को बनाने का उद्देश्य पर्यटकों को आकर्षित करना है।

[URIS id=9499]

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More