फुटबॉल : लियोनल मेसी ने रोते हुए किया ऐलान बार्सिलोना से उनका रिश्ता खत्म, इसके लिए नहीं था तैयार

बार्सिलोना : फुटबॉल के लिजेंड माने जाने वाले लियोनल मेसी का बार्सिलोना फुटबॉल क्लब से करीब दो दशक पुराना रिश्ता खत्म हो गया। रविवार को मेसी ने एक प्रेस में रोते हुए इसका ऐलान किया। इस दौरान 34 वर्षीय फुटबॉलर काफी भावुक नजर आए।

मेसी 16 साल की उम्र में बर्सिलोना फुटबॉल क्लब से जुड़े थे। क्ल्ब ने पहले ही अपने बयान में कहा था कि दोनों पक्षों की कोशिशों और सहमति के बावजूद वित्तीय स्थिति के कारण इस डील को आगे नहीं बढाया जा सकता है। बार्सिलोना फुटबॉल क्लब से मेसी को हर महीने करोड़ों में मोटी रकम तनख्वाह के रूप में मिलती थी। क्लब से मेसी के एक महीने में करीब 83 यूरो मिलते थे जो रुपये में 67 करोड़ रुपये होता है।


मेसी फोर्ब्स के अनुसार दुनिया की सबसे अधिक कमाई करने वाले फुटबॉलर हैं। उन्होंने पुर्तगाल फुटबॉल टीम के कप्तान क्रिस्यिानो रोनाल्डो को पीछे छोड़ दिया था।

यह संभावना है कि मेसी अब फ्रांस के क्लब के साथ करार करें और इसके लिए वे फ्रांस के दौरे पर जा सकते हैं।

हालांकि उन्होंने अभी यह पुष्टि नहीं की है कि वे पेरिस की टीम से जुड़ेंगे हालांकि उन्होंने यह जरूर कहा है कि उनकी योजना यथासंभव लंबे समय तक खेलना जारी रखने की है। उन्होंने प्रेस कान्फ्रेंस में कहा कि जब तक वे प्रतिस्पर्धा में बने रहते हैं और उनका शरीर प्रतिक्रिया करता है वे खेलना जारी रखेंगे। उन्होंने कहा कि वे जब तक कर सकेंगे प्रतिस्पर्धा करते रहेंगे।

मेसी ने कहा कि क्लब को छोड़ने का फैसला बहुत कठिन था और वे इसके लिए तैयार नहीं थे। उन्होंने कहा कि इस क्लब के लिए उन्होंने सबकुछ किया।

उन्होंने कहा कि वे बहुत यंग एज में 13 साल की उम्र में यहां आए थे और आज 21 साल बाद यहां से अपनी पत्नी व तीन बच्चों के साथ जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि यहां से जाने के कुछ साल बाद वापस लौटूंगा क्योंकि अपने बच्चों को मैंने ऐसा वादा किया है।

मेसी आर्जेंटिना के हैं और बार्सिलोना स्पेनिश फुटबॉल क्लब है। मेसी अपने देश की नेशनल टीम के कप्तान के रूप में भी खेलते हैं। उन्हें दुनिया के सर्वकालिक श्रेष्ठ फुटबॉलरों में शामिल किया जाता है। उनकी अद्भुत प्रतिभा व योगदान के कारण बार्सिलोना फुटबॉल क्लब ने 34 ट्राफी जीता है।

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More