60 किग्रा ग्रीको रोमन में दिलीप का हुआ झारखंड टीम से सलेक्शन

आनंद सोनी
लोहरदगा: जिले के दिलीप कुमार साहू झारखंड टीम में सलेक्शन, 60 किग्रा ग्रीको रोमन में हुआ।
जिला कुश्ती संघ के सचिव अजीत भगत ने कहा कि दिलीप का परिवार बहुत ही गरीब है। उनके पिता जी किसान हैं, घर का स्थिति दयनीय है। दिलीप अपने मेहनत के दम पर कई बार झारखंड टीम का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं।
सरकार या जिला प्रशासन के द्वारा अभी तक दिलीप को कोई सुविधा मुहैया नहीं करवाई है। बधाई देने वालों में क्रमशः खेल अधिकारी गौतम कुमार भगत, जिला कुश्ती संघ के सचिव अजीत भगत, अध्यक्ष महादेव उरांव, समाजसेवी विमल कांत सिंह, रणजी क्रिकेटर आशीष कुमार, रविंद्र मोहन लकड़ा, रामकिशोर टाना भगत, आशीष कुमार आर्य, पप्पू कुमार साहू, सतनारायण महली, अरविंद उरांव, हरिओम प्रजापति, लखन राम और खिलाड़ियों, खेल प्रेमियों लोहरदगा वासियों ने बधाई दिए हैं।
रांची में आयोजित 5 अक्टूबर से 9 अक्टूबर तक राज्य स्तरीय विद्यालय कुश्ती प्रतियोगिता हो रहा है। इसलिए जिला स्तरीय विद्यालय कुश्ती सलेक्शन ट्रायल जिला खेल विभाग और जिला कुश्ती संघ के संयुक्त तत्वाधान में 28 सितंबर और 29 सितंबर को रखा गया है। राज्य सरकार से मान्यता प्राप्त विद्यालयों के अंडर -14 अंडर -17 और अंडर-19 बालक -बालिका खिलाड़ी भाग ले सकते है। 9:00 बजे से खिलाड़ियों का सिलेक्शन किया जाएगा। यह जानकारी जिला कुश्ती संघ के सचिव अजीत भगत ने दिया।
लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More