चितरपुर: कुरमी टोला स्थित सार्वजनिक हनुमान मंदिर के पुर्ननिर्माण कार्य को लेकर रविवार को छत ढलाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान यहां लोगो की भारी भीड़ उमड़ी हुई थी। इस दौरान मुख्य अतिथि के रूप मे रामगढ़ विधानसभा की समाजसेवी सुनीता चौधरी व विशिष्ट अतिथि चितरपुर उत्तरी पार्षद गोपाल चौधरी, दक्षिणी पार्षद पवन शर्मा, आजसू जिला कार्यकारी अध्यक्ष अमृतलाल मुंडा, प्रमुख कुमारी जुली गुप्ता, मुखिया रीना देवी मौजूद थी।
इस दौरान उन्होंने पहली ढलाई देने का कार्य किया। सुनीता चौधरी ने कहा कि सार्वजनिक हनुमान मंदिर यहां के लोगों के लिए आस्था का केंद्र था। मौके पर मुखिया प्रतिनिधि भानुप्रकाश महतो, जगदीश महतो सहित जनक साव, बैजनाथ महतो, रामफल चौधरी, शीला चौधरी, देवंती देवी, सुशीला देवी, मंजू देवी, ममता देवी, अनिता देवी, लखेश्वर चौधरी, दिनेश चैधरी, भेदों महतो, कजरु चौधरी सहित कई मौजूद थे।