त्यौहार बुराइयों को जलाने और अच्छाइयों को सिखाने का काम करता है: सीईओ

आसिफ
सरिया(गिरिडीह): प्रखंड क्षेत्र के केशवारी स्थित पंचायत सचिवालय में रविवार को शांति समिति सह होली मिलन समारोह का आयोजन हुई। जिसमें दोनों संप्रदाय के लोग काफी संख्या में उपस्थित हुए। बैठक की अध्यक्षता कर रही अंचलाधिकारी सरिया सुनीता कुमारी ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि होली का त्यौहार बुराइयों को जलाने एवं अच्छाइयों को सीख देता है। इसकी गरिमा को देखते हुए वे शांति व सौहार्द पूर्ण वातावरण में त्यौहार को मनाए। जिससे गिरिडीह जिला में केशवारी अपने आप में अमिट छाप छोड़ सके।
वहीं अंचल पुलिस निरीक्षक आर एन चौधरी ने कहा कि इस त्योहार में लोग अमिट छाप छोड़े किसी प्रकार के अफवाह में ना आए हुड़दंगियों पर नजर रखें।
अप्रिय घटना ना हो इसके लिए वे तुरंत प्रशासन से सीधा संपर्क करें ताकि समय रहते ही शांति व्यवस्था कायम किया जा सके। उन्होंने DJ पर त्यौहार के मद्देनजर पूर्णता प्रतिबंध लगाने की बात कही।
वहीं स्थानीय लोगों ने भी प्रशासन को आश्वस्त किया कि होली के त्यौहार उत्साह के साथ मनाया जाएगा। वहीं एक संप्रदाय के लोगों ने कहा कि होली के दिन जुम्मा का का दिन पड़ता है उसमें विशेष सतर्कता बरतने की आवश्यकता है लोग त्यौहार में खुशियां बांटे इसके लिए हम सभी एकजुट हैं लोगों ने महात्मा गांधी के उपदेश को दोहराते हुए कहा कि अपनी सुधार संसार की सबसे बड़ी सुधार है एक छोटी सी चिंगारी आग का शोला के रूप में धारण कर लेती है जिससे पूरा गांव जल उठता है कोई ऐसा कदम ना उठाएं जिससे दूसरे संप्रदाय को ठेस पहुंचे।
वहीं लोगों ने शराब पर पूर्णता प्रतिबंध लगाने पर जोर दिया प्रशासन को आश्वासन देते हुए कहा कि केसवारी पंचायत शांति का ऐसा संदेश देगा जिसका लोग अनुकरण कर सकेंगे। किसी तरह का उपद्रव ना हो इसके लिए दोनों संप्रदाय के लोगों ने दस-दस लोगों की एक सूची प्रशासन को उपलब्ध कराई। वहीं उन लोगों को अपने-अपने वार्डों में शांति व्यवस्था बनाए रखने का निर्देश भी दिया।
बैठक का संचालन मुखिया प्रतिनिधि मनोहर यादव ने किया। मौके पर अंचल पुलिस निरीक्षक आर एन चौधरी, थाना प्रभारी विकास पासवान, सअनि विनोद उपाध्याय, 20 सूत्री अध्यक्ष महेश कुमार मोदी, उप प्रमुख रामदेव यादव, पंचायत समिति सदस्य जलालुद्दीन अंसारी, हारुन रशीद लक्ष्मण मंडल, गजाधर जाधव, नरेश मंडल, सुरेश यादव, चांदसी रविदास, गोपाल राणा, विकास राणा, मथुरा राम, नागेश्वर मंडल, जानकी यादव, गयासुद्दीन अंसारी, खूब लाल साहू, अलीमुद्दीन अंसारी, कुलदीप जाधव, रामजी, युसूफ अंसारी, महफूज आलम, रामदेव यादव सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।


