शुक्ल व ब्रह्म योग का अद्भुत संयोग में आरम्भ होगा नवरात्र: आचार्य प्रणव

डेस्क: इस साल 2022 में शारदीय नवरात्रि पर शुक्ल व ब्रह्म योग का अद्भुत संयोग बन रहा है। ऋषिकेश पंचांग के अनुसार, 26 सितंबर यानी नवरात्रि के पहले दिन सर्वार्थसिद्धि योग यायीजय योग और शुक्ल योग सुबह 10 बजकर 12 मिनट तक रहेगा। इसके बाद ब्रह्म योग शुरू होगा। जो 27 को सुबह 8 45 तक रहेगा। शुक्ल व ब्रह्म में पूजा करना शुभ फलदायी माना गया है।

वहीं 30 और 31 को रवियोग के अलावा सर्वाथसिद्ध योग बन रहा है।  26 सितंबर को सर्वार्थ सिद्धि योग और अमृत योग बन रहा है, वहीं 30 सितंबर के दिन सर्वार्थ सिद्धि योग बन रहा है।  2 अक्टूबर सर्वाथसिद्ध योग और सौभाग्य योग योग बन रहे हैं। कहा जाता है की इस योग में मां भगवती की पूजा अर्चना करना सबसे ज्यादा फलदाई साबित होता है। 2 अक्टूबर को संध्या 6 बजे तक सौभाग्य नामक योग बन रहा है। वहीं 3 अक्टूबर को अष्टमी  को शोभन योग दोपहर 3: 41 तक है। 5 अक्टूबर को सुकर्मा नामक योग बन रहा है।

इन दुर्लभ योग संयोग और माता का आगमन और गमन हाथी पर होने से सभी ओर खुशहाली होगा। राजा का मान बढेगा। पड़ोसी देशों में जलन बढेगा। पर सब नतमस्तक होंगे। जल का कुछ भय होगा। पर ब्यापार में भारत तरक्की करेगा। कुछ खाद्यान्न में कमी होगा और इसका प्रभाव दूरगामी होगा। भारत में सुख-समृद्धि में वृद्धि होगा और दुनिया भर में शांति के प्रयास सफल होगा।

माता का आगमन और गमन दोनो शुभ 

ऋषिकेश पञ्चाङ्ग के अनुसार अश्विन शुक्ल पक्ष प्रतिपदा 26 सितंबर की  सुबह 03:24 बजे से 27 सितंबर की सुबह 03:08 बजे तक।

घटस्थापना मुहूर्त – 26 सितंबर 2022, सुबह 6.20 बजे से सुबह 10.19 बजे तक

अभिजीत मुहूर्त- 26 सितंबर सुबह 11.54 से दोपहर 12.42 बजे तक

इस वर्ष शारदीय नवरात्र में माता का वाहन हाथी होगा क्योंकि देवी भागवत पुराण में  लिखा गया है कि रविवार और सोमवार को नवरात्रि आरंभ होने पर माता हाथी पर चढकर आती हैं जिससे खूब अच्छी वर्षा होती है। यह देश के विकास और सरकार के लिए भी शुभ है। मां दुर्गा अपने साथ ढेर सारी खुशियां और सुख-समृद्धि लेकर आएंगी। मां का वाहन हाथी ज्ञान व समृद्धि का प्रतीक है। इससे देश में आर्थिक समृद्धि आयेगी। साथ ही ज्ञान की वृद्धि होगी।

‘शशि सूर्ये गजारूढ़ा शनिभौमे तुरंगमे। गुरौ शुक्रे च दोलायां बुधे नौका प्रकीर्त्तिता’। गजे च जलदा देवी छत्र भंगस्तुरंगमे। नौकायां सर्वसिद्धि स्यात डोलायां मरण ध्रुवम्।।

ऋषिकेश पंचांग के अनुसार नवरात्र का समापन बुधवार 5 अक्टूबर को हो रहा है। इसे यात्रा तिथि भी कहते हैं क्योंकि इस दिन माता धरती से अपने लोक को लौट जाती हैं। इसलिए इस दिन कहीं यात्रा करने के लिए पंचांग और मुहूर्त देखने की जरूरत नहीं होती है। इस दिन दसों दिशा खुला रहता है। किसी भी दिशा में यात्रा कर सकते हैं।

5 अक्टूबर बुधवार को दशहरा और नवरात्रि समाप्त होने से इस साल माता हाथी से जाएंगी। ऐसे में माता का आना और जाना दोनों ही अच्छी वर्षा का सूचक है। देवी भागवत पुराण के अनुसार

शशि सूर्य दिने यदि सा विजया महिषागमने रुज शोककरा। शनि भौमदिने यदि सा विजया चरणायुध यानि करी विकला।। बुधशुक्र दिने यदि सा विजया गजवाहन गा शुभ वृष्टिकरा। सुरराजगुरौ यदि सा विजया नरवाहन गा शुभ सौख्य करा॥

यह आलेख रांची के प्रसिद्ध ज्योतिष आचार्य प्रणव मिश्रा के द्वारा लिखा गया है।

 

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More