तीजा खेल प्रतियोगिता संपन्न
कोडरमा: यादे हुसैन कमेटी मरकच्चो के बैनर तले गुरुवार को तीजा खेल प्रतियोगिता का आयोजन कर्बला नगर स्थित रैनी टांड में किया गया। इसका उद्धघाटन प्रमुख सावित्री देवी, झारखंड मुक्ति मोर्चा के वरीय नेता गोपाल यादव, बीडीओ जहीर आलम, सीओ राम सुमन प्रसाद, थाना प्रभारी शाहिद रजा, सदर महताब आलम, करीम अंसारी ने संयुक्त रूप से किया। सावित्री देवी ने अपने संबोधन में कहा कि इस तरह के आयोजन से सामाजिक एकता और आपसी सौहार्द्र को बल मिलता हैं।
मौके पर झारखंड मुक्ति मोर्चा के वरीय नेता गोपाल यादव ने कहा कि खेल-कूद से खिलाड़ियों का शारीरिक व मानसिक विकास होता हैं। मौके पर प्रतियोगिता में शामिल सभी टीमों को ट्राफी देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता समाज सेबी जावेद अख्तर ने की जबकि संचालन मकबूल आलम ने किया। प्रतियोगिता में नवयुवक क्लब, महबूब चौक घोड़थम्भा, रहनुमा क्लब बैजूडीह गिरिडीह, न्यू स्मार्ट क्लब मंझगांवा हजारीबाग, नवयुवक क्लब लोहड़ियो कोडरमा समेत कोडरमा, गिरिडीह, व हजारीबाग जिले के लगभग एक दर्जन टीमों ने भाग लिया। प्रतियोगिता मे खिलाडियो ने पारम्परिक हथियारों का हैरतअंगेज व नुमाइसी खेल दिखाकर लोगों को तालियां बजाने के लिए मजबूर कर दिया। निर्णायक की भूमिका मे महताब आलम, खुर्शीद अंसारी एवं हैदर अंसारी थे। जबकि उदघोषक के रूप में मो इस्लाम गिरिडीह थे। मौके पर मुखिया बिजय कुमार सिंह, मनिंदर राम, नेजाम खान, हारून रसीद, मंजूर आलम, भुनेश्वर यादव, मो खलील, रिंकू सिंह, मिहाज अंसारी, अबुल अंसारी, इनामुल शेख, शमीम अंसारी, मो नौशाद, मुमताज अंसारी, ईल्यास अंसारी, मजहर अंसारी आदि उपस्थित थे।