– डाॅ नीरा यादव ने किया अड़डी बंगला- महुआटांड़ पूजा पंडाल का उद्घाटन
कोडरमा: शनिवार को जिले के सभी पूजा पंडाल के पट खुलते ही भक्तों ने मां दुर्गा समेत भगवान गणेश, मां लक्ष्मी, मां सरस्वती व भगवान कार्तिक की प्रतिमाओं का दर्शन किया। विभिन्न पूजा पंडालों में कहीं बंगला तो कही ऋषिकेष तो कहीं काशी पंचाग के आधार पर पूजा हो रही है। चंहुओर शंख, घंटा व ढाक की आवाज से शहर गुंजाईमान हो रहा है। मां के दर्शन हेतु क्या बच्चे क्या बूढ़े सभी के पांव बर्बश देवी दर्शन हेतु आगे बढ़ रहे हैं। महासप्तमी के मौके पर शिक्षा मंत्री डाॅ नीरा यादव ने झुमरीतिलैया के प्रसिद्ध एडी बंगला सहित मडुआटांड़ पूजा पंडाल का उद्घाटन किया।
उन्होंने इस मौके पर पंडाल में मां की विधिवत पूजा कर आशीर्वाद लिया। मंत्री ने जिले सहित राज्य के वासियों हेतु वैभव, सुख व शांति की प्रार्थना की। दुर्गोत्सव में पंडालों की भव्यता व कलाकारों की कलाकारी अद्भुत छटा बिखेर रही हैं व आकर्षक कलाकृतियां लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बनी हैं। पट खुलने के साथ ही भक्त के पाँव आज से देवी दर्शन के लिए स्वतः बढ़ने लगे हैं। पूजा को लेकर झुमरीतिलैया के महाराणा प्रताप चौक, अड्डी बंगला, बेलाटांड़ दुर्गा मंडप, गुमो, विशुनपुर रोड, गौरीशंकर मुहल्ला, ताराटांड़, मडुआटांड़, करमा, चाराडीह, बांझेडीह आदि पूजा पंडालों में हर ओर दिख रहा आस्था, उमंग, उल्लास का माहौल श्रद्धालुओं सिर झुकाकर सुख-समृद्धि की कामना कर रहे हैं। पूजा पंडालों में की गई भव्य लाइटिंग शहर को दूधिया रोशनी से नहां रहीं हैं। मेला स्थल पर व्यंजनों का लुफ्त भी लिया जा रहा है। शहर के विभिन्न पूजा पंडालों में सीसीटीवी कैमरे लगाये गए हैं एवं सुरक्षा को लेकर दंडाधिकारी एवं पुलिस सादे लिबास व वर्दी में तैनात किये गए हैं।
शिक्षा मंत्री के साथ कार्यक्रम के दौरान झुमरी तिलैया नगर परिषद अध्यक्ष प्रकाश राम, उपाध्यक्ष संतोष यादव, अडडी बांग्ला दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष बबलू सोनकर, सचिव आलोक कुमार यादव, समिति के रितेश कुमार लोहानी, अमित जायसवाल, कमल सोनकर, महेंद्र यादव, वार्ड पार्षद, विशाल सिंह, नीलू, राकेश शर्मा, मडुआटांड़ पूजा समिति के महावीर यादव, रामस्वरूप यादव, अशोक यादव, अनिल मोदी, गोलू पांडेय, शिवेंद्र नारायण, देवनारायण मोदी, अजय पांडेय, चंद्रशेखर जोशी, सुदीप्तो घोष, धीरज यादव, दीपक यादव सहित कई लोग मौजूद थे।