हजारीबाग: भाई बहन के प्रेम का प्रतीक करमा पूजा के अवसर पर सोमवार को प्रतिभा विकास मंच बिष्णुगढ के संयोजक महेंद्र कुमार ने विष्णुगढ़ प्रखंड के भेलवारा पंचायत के ग्राम छोटकी भेलवारा में वृक्षारोपण किया गया। इस बाबत उन्होंने दो करम के पेड़ लगाए। इस बाबत धनेश्वर महतो विजय कुमार, रामचंद्र कुमार व तुलेश्वर कुमार मौजूद थे। प्रतिभा विकास मंच के संयोजक महेंद्र कुमार ने करमा पर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पौधे लगाकर लोगों के बीच प्रकृति का संदेश देने के अलावे प्रेरणा दी गई है। आज हमें पर्यावरण को बचाने की दिशा में सामूहिक प्रयास करना होगा। अपना स्वार्थ छोड़कर प्रकृति को बचाने के लिए सजग होना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि पेड़-पौधों को बचाकर ही प्रकृति की रक्षा संभव है।