गिरिडीह: जिले के अन्तर्गत शरीफ स्थित बाबा गौस अली मजार में वर्षो से लोग यहाँ पहूंचकर अपनी मन्नतें मांगते हैं और लोगों के मुरादें पूरी होने के बाद बाबा गौश अली मजार पर चादरपोशी की जाती है ।बता दें कि चिरूवां मजार मे देश भर के कोने- कोने से लोग यहां पहुंचकर मन्नतें मांगते हैं।
बुधवार को अंतिम व तीसरे दिन उर्स मेले के 39 वां मनाने को लेकर लोगों की भीड उमड़ पड़ी। वहीं मौलाना मुख्तार अहमद ने बताया कि सैयद गौश अली शाह बाबा ने 1981 में पर्दा किये थे। जिसके बाद शाह बाबा के अनुयायी ने आपसी सहयोग से मजार का निर्माण करवाया। इसके बाद से लगातार उर्स मेले का आयोजन किया गया जा रहा है।
प्रतिवर्ष भीड़ की जनाधार बढते जा रहा है। बाबा गौश अली के कमेटी के अध्यक्ष इक़बाल अंसारी ने बताया कि यहां चिरूवां मजार शरीफ में देश के कोने- कोने तथा राज्य के कई हिस्सों से लोग अपनी मुरादें को लेकर गौश अली के दरबार मे पहूंचते हैं और उर्स मेले लाखों लोगों की भीड आती है लेकिन दुर्भाग्य है कि यहां के लोगों को बेहतर सुविधा सरकार के तरफ से नहीं मिल पाती है। इस चिल चिलाती धुप में पानी के लिए इधर उधर भटकते रहते हैं। साथ ही इतने भीड़ होने के बावजूद भी एक भी सरकारी शौचालय का निर्माण नहीं हो सका है। स्थानीय सहित कोई भी जन प्रतिनिधियों को इस समस्या को लेकर जू भी नहीं रेगती है।