बगोदर: नम आंखों से दी गई मां को विदाई

गौरव गुप्ता
बगोदर(गिरिडीह): प्रखंड मुख्यालय सहित ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिमा विसर्जन के साथ ही शांतिपूर्ण माहौल में दुर्गा पूजा संपन्न हो गया। प्रतिमा विसर्जन को लेकर शनिवार को दोपहर में बाजे- गाजे के साथ शोभा यात्रा निकाली गई। इसके पूर्व महिलाओं ने सिंदूर का खेलकर मां से सुहागिन रहने का आशिष मांगीं।
बगोदर मुख्यालय के अलावा अटका, खेतको, औंरा, चौधरीबांध, बालक, बेको आदि गांवों में दुर्गापूजा के मौके पर मेला सहित कई कार्यक्रम का भी आयोजित किया गया। बगोदर सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति के द्वारा शुक्रवार को रात्रि में आयोजित भक्ति जागरण का उद्घाटन एसडीपीओ विनोद कुमार महतो के द्वारा किया गया।
इधर प्रतिमा विसर्जन को लेकर निकाले गए शोभा यात्रा में बच्चियों के द्वारा प्रस्तुत किए गए डांडिया नृत्य आकर्षक का केंद्र रहा। शोभायात्रा में पूजा समिति के अध्यक्ष प्रहलाद नायक, उपाध्यक्ष सुमित चौरसिया, कोषाध्यक्ष राजेश चौरसिया, उप कोषाध्यक्ष अभिषेक चौरसिया, सयोजक रूपेश कुमार गुप्ता, भोला प्रसाद बरनवाल, सुखदेव राणा, ललन कुमार गुप्ता, सुरेश प्रसाद जायसवाल, सतीश प्रसाद, संजय प्रसाद चौरसिया, अशोक चौरसिया, ओम प्रकाश गुप्ता, सुरेश प्रसाद स्वर्णकार, आनंद चौरसिया, प्रकाश कुमार, बबलू चौरसिया, उत्तम प्रसाद चौरसिया, राजेश कुमार साहू, अमितेश बरनवाल आदि शामिल थे।
लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More