आस्था व श्रद्धा के साथ अनंत चतुर्दशी संपन्न

अनीता अग्रवाल


लोहरदगा: श्रद्धांलुओं ने आस्था व श्रद्धा के साथ अनंत चतुर्दशी व्रत किया। सुख की प्राप्ति व दु:खो से मुक्ति की कामना से भाद्र शुक्ल पक्ष चतुर्दशी के दिन श्रद्धांलुओ ने अनंत चतुदर्शी का व्रत रखा।

श्रद्धांलुओं ने घरों व मंदिरों में भी सामूहिक रूप से पूजा-अर्चना की। श्रद्धांलुओ ने उपवास में केले के पत्ते का मंडप बनाकर, कुश के अनंत देवता का फल, गुलाबी व पीले फूलों से पूजन किया गया। खास मनोकामनाएं की पूर्ति के लिए भृंगराज के पत्ते, शमी के पत्ते, तुलसी के पत्ते, बेलपत्र से भक्तिभाव से पूजा की।

चौदह गांठ से बने धागे को खीरे में लपेटकर दूध- दही से बने क्षीरसमुद्र में मंथन किया और अनंत भगवान को ढूंढा। साथ ही सिर पर मंथन किये मिश्रण को लगाया।

मंदिरो में देर शाम तक श्रद्धांलुओं की भीड़ पूजन कराने के लिए आती रही। पंडित रामाधार पाठक बताते है कि 14 साल तक इस व्रत को करने से सभी विपतियों का नाश होता है। घर परिवार में खुशहाली व धन वैभव आता है।

खरीदारी के लिए लगी रही भीड़:

अनंत पूजा को लेकर बाजार में पूजन सामग्री व अनंत खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ लगी रही। बाजार में अनंत की बिक्री भी रविवार को जमकर हुई। पांच रुपये से लेकर 25 रुपये तक के अनंत बाजार में उपलब्ध थे। रंग-बिरंगे अनंत से पूरा बाजार पटा पड़ा था।

आसमान पर पहुंचा खीरा का दाम :

अनंत पूजा को लेकर खीरा का दाम आसमान पर पहुंच गया। बाजार में 20 से 25 रुपये किलो तक मिलने वाला खीरा 40 से 45 रुपये किलो तक के भाव में मिल रहा था। फलों के दाम में भी थोड़ी बहुत उछाल देखी गयी. हालांकि इसके बावजूद लोगों ने फलों आदि की खरीदारी की।

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More