सत्य मार्ग पर चलने का संदेश देता दुर्गा महोत्सव: डॉ लम्बोदर

राकेश शर्मा
पेटरवार(बोकारो): दुर्गापूजा के अवसर पर जिले के पेटरवार खत्री टोला में डांस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। डांस प्रतियोगिता का उद्घाटन आजसू केंद्रीय महासचिव डॉ. लम्बोदर महतो ने फीता काटकर व दिप प्रज्वलित कर किया।
मौके पर श्री महतो ने कहा कि दुर्गा महोत्सव सत्य की मार्ग पर चलने का संदेश देता है। हमें सत्य मार्ग पर हमेशा चलना चाहिए। सत्य मार्ग पर चलने से ही हम विकास की ओर अग्रसर होंगे।
उन्होंने कहा कि सृष्टि में माँ शब्द का काफी महत्व है। माँ स्नेही ओर सर्व शक्तिशाली है। माँ की अराधना से लोगों की मनोकामना पूर्ण होती है। प्रतियोगिता में क्षेत्र के किशोर व युवा सहित बाल छात्रों ने प्रतियोगिता में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।
इस तरह के आयोजन से बच्चों का मनोबल बढ़ेगा, बच्चों को प्रतिस्पर्धा में हमेशा आगे बढ़ने में सहायक होगा। कार्यक्रम में बच्चों ने अपने-अपने नृत्य से लोगों का मन मोह लिया। वहीं कार्यक्रम में बच्चों के कॉमेडी शो से दर्शक लोटपोट हो गए। इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अथिति डॉ लम्बोदर महतो के द्वारा पूजा समिति के सदस्यों एवं एस.एस.डी.एस. के कलाकारों को सम्मानित किया गया।
लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More