बगोदर: प्रखंड मुख्यालय के विवाह भवन में शिव गुरु शिष्यों के द्वारा दीदी राजमणि नीलम आन्नद की 14वीं पुण्यतिथि सोमवार को मनायी गयी। मौके पर प्रखंड क्षेत्र के गांवों से महिला एवं पुरुष शिव गुरु शिष्यों ने शिरकत किया। कार्यक्रम का संचालन डिंपल कुमारी के द्वारा किया गया। उन्होंने उपस्थित लोगों से तीन सूत्रों का पालन करने की अपील की है।
[URIS id=9499]
पहली दया मांगना और चर्चा करना और अपने गुरु को नमन करना चाहिए। तभी मानव जाति का उत्थान है। इसी तीन सूत्रों के रास्ते का अनुकरण राजमणि नीलम आन्नद के द्वारा किया गया। हमें भी करने की प्रेरणा देती है। वहीं सभी लोगों ने बारी बारी से नीलम दीदी के चित्र पर माल्यार्पण किया । कार्यक्रम के दौरान महिलाओं नेे भजन प्रस्तुत किया। मौके पर रामेश्वर प्रसाद, अरविंद प्रसाद, बबली प्रसाद, केदार प्रसाद, परमेश्वर प्रसाद, संजू कुमारी, शकुंतला कुमारी, सुनीता देवी, गुड़िया कुमारी, बेबी कुमारी, पूनम कुमारी, मुनिया कुमारी समेत गुरु बहना व गुरु भाई उपस्थित थे।