छठ को लेकर स्टेशनों पर उमड़ रही भीड़

देवघर: आस्था के महापर्व छठ को लेकर देवघर के बैद्यनाथ धाम स्टेशन में यात्रियों की भीड़ बढ़ने लगी है, जिसको लेकर रेलवे प्रशासन ने भी अपनी तैयारियां पूरी कर ली है। मंगलवार को बैद्यनाथ धाम स्टेशन पर बिहार और झारखंड से हजारों की तादाद में श्रद्धालु शिव गंगा में स्नान करने पहुंचे।

इस बाबत स्टेशन परिषर में पांव रखने तक की जगह नहीं बची थी। टिकट काउंटर पर भी लंबी-लंबी कतारें देखी गई, वहीं इस बाबत भारी तादात में महिलाओं की मौजूदगी भी थी। गौरतलब है कि देवघर व आसपास के क्षेत्रों सहित सीमावर्ती जिलों से बड़ी तादाद में श्रद्धालु शिव गंगा में स्नान करने आते हैं और छठ के लिए सामग्री खरीदने आते हैं। ऐसे में भक्तों की आवाजाही आरंभ हो चुकी है। जीआरपी थाना प्रभारी ने कहा कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। ट्रेन के आने और इनके खुलने के समय विशेष चैकसी बरती जा रही है। इसके अलावे जेब कतरों और उच्चकांे से निपटने हेतु जीआरपी ने मुकम्मल व्यवस्था कर रखी है।

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More