छठ को लेकर तालाबों की सफाई

कोडरमा: जयनगर प्रखंड के घंघरी में छठ पूजा समिति द्वारा सभी ग्रामीणों की मौजूदगी में छठ तालाब की सफाई की गई। मौके पर छठ पूजा समिति के अध्यक्ष मनोज सिंह, उपाध्यक्ष सुनील सिंह उप सचिव उपेंद्र सिंह, कोषाध्यक्ष देवेंद्र राणा, उप-कोषाध्यक्ष छोटेलाल सिंह सहित कई ग्रामीणों ने निर्णय लिया, कि इस बार सूर्यदेव जी की प्रतिमा भी लगेगी।
विशाल मेला व भंडारा का भी आयोजन किया जाएगा। मौके पर ग्रामीण सुरेंद्र सिंह, बसन्त सिंह, महेश सिंह, कैलाश शर्मा, अरविंद सिंह, उपेंद्र राणा, राजकुमार पासवान, संजय पाण्डेय, परमानन्द गिरी, शशि पाण्डेय, संतोष राणा, प्रशांत सिंह, आदित्य सिंह, सुबोध पांडेय, सौरव सिंह, सुल्तान सिंह, दिनेश पंडित, कृष्णा सिंह, सुमित सिंह, ऋतु मंडल, सोनू पासवान, गौतम पंडित सहित कई लोग मौजूद थे।


