उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देने के साथ चैती छठ संपन्न

रांची: शुक्रवार को छठव्रतियों द्वारा राजधानी रांची सहित पूरे झारखंड में उगते सूर्य को अर्घ्य दिये जाने के साथ ही चार दिनों तक चलनेवाला चैती महाछठ संपन्न हो गया। व्रतियों ने विभिन्न नदी, तालाब, जलाशयों और कई लोगों ने अपने घरों पर जलकुंड बनाकर सूर्यदेव को अध्र्य अर्पित किया। हजारों की संख्या मे छठ व्रतियो ने गंगा मे खडे होकर सूर्य की पूजा की एवं सूर्योदय के बाद प्रसाद का वितरण किया। राजधानी रांची के भी विभिन्न छठ घाटों में भगवान भास्कर को अध्र्य अर्पित किया गया। आज अहले सुबह व्रतियों ने उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देकर 36 घंटे के निर्जला व्रत का पारण कर छठ पूजा विधिवत संपन्न की। इस दौरान सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त थे।
लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More