प्रकृति का पर्व करमा धूमधाम से संपन्न

- पप्पू पाण्डेय
सरिया: करमा एकादशी का त्यौहार सरिया क्षेत्र में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर करमइती बहनें गांव में जगह- जगह अखाड़े को सजाकर जवा एवं करम डाली की पूजा की। दिनभर नृत्य- संगीत का दौर चला। बहनों ने दिन भर उपवास रहकर अपने भाइयों के लिए सलामती की दुआएं ईश्वर से मांगी।
बताया जाता है कि करमा जैसे पावन पर्व मानव जाति को यह संदेश दे जाते हैं कि मानव यदि अपने अस्तित्व को अनंत काल तक बनाये रखना चाहता है तो उसे प्रकृति से जुड़ कर रहना होगा एवं प्रकृति की रक्षा करनी ही होगी। अन्यथा इसके दुष्परिणाम हमें भोगने पड़ेंगे।
आज के दिन इस पावन अवसर पर हमें पर्यावरण की रक्षा का संकल्प लेनी चाहिए। वहीं करमा पर्व को लेकर लोगों ने एक- दूसरे को बधाइयाँ दीं। वही देवकी हास्पिटल की महिला चिकित्सका चाँद मुंनी ने करमा कर रही प्रवतियों को रात्रि भोजन के लिए आमंत्रित किया।


