देवघर: तीसरी सोमवारी में भीड़ से निपटने हेतु 100 वालंटियर की तैनाती

देवघर: जिले में चल रहे विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला की तीसरी सोमवारी को लेकर देवघर पुलिस सिविल वालंटियर को भी जिम्मा देने की तैयारी में है। स्थानीय सूचना भवन कार्यालय में 100 से ज्यादा पुलिस वालंटियर के साथ देवघर एसपी नरेंद्र सिंह ने शनिवार को संवाद करने के साथ उन्हें भीड़ से निपटने की ट्रेनिंग दी। एसपी ने कहा कि इस बार नाग पंचमी और सोमवारी का एक शुभ संयोग है। ऐसे में तीसरी सोमवारी को व्यापक भीड़ होने की संभावना है।
कहा कि जो भी वालंटियर सोमवारी को ड्यूटी पर होंगे, वे सभी पुलिस द्वारा ट्रेंड किए गए हैं, जिन्हें रूट लाइन और मंदिर में तैनात किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इनका काम है कि वृद्ध महिला और बच्चों की सेवा करना। साथ ही कतार को तरीके से आगे बढ़ाना और जरूरत पड़ने पर शरबत, पानी पिलाना। इसके अलावा श्रद्धालुओं को अगर मेडिकल की जरूरत पड़े, तो उन्हें भी ससमय पहुंचाना है। उल्लेखनीय है कि सावन के बीते दूसरी सोमवारी को बाबा धाम में श्रद्धालुओं की अप्रत्याशित भीड़ जुटी थी। जिसको ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने तीसरी सोमवारी को लेकर अपनी तैयारी में कोई चूक नहीं छोड़ना चाहता है। इसको लेकर जिले के एसपी और डीसी लगातार समीक्षात्मक बैठक कर रहें हैं।
ड्यूटी में लापरवाही के लिए 30 आरक्षी निलंबित
देवघर में श्रावणी मेला के दौरान पदस्थापित 29 महिला आरक्षी व 1 सिमडेगा के पदस्थापित आरक्षी जो श्रावणी मेला के दौरान नंदन पहाड़ छठ तलाब के पास ड्यूटी पर लगाये गए थे को तत्काल प्रभाव से एसपी नरेंद्र सिंह ने निलंबित कर दिया है। इनपर ड्यूटी में अनियमितता का आरोप है।
[URIS id=9499]



