पंचायती राज व महिला आरक्षण राजीव गांधी की देन: आरपीएन

75वीं जयंती पर राजधानी में सद्भावना दौड़
रांची: पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 75 वी जयंती के अवसर पर राजधानी के मोरहाबादी स्टेडियम से लेकर शहीद चौक तक सद्भावना दौड़ का आयोजन किया गया। इसके अलावे इस मौके पर रक्तदान शिविर सहित कई कार्यक्रमों का आयोजन पूरे प्रदेश भर में किया गया। झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के बैनर तले आहूत इस दौड़ में कांग्रेस के झारखंड प्रभारी आरपीएन सिंह, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सह लोहरदगा के विधायक सुखदेव भगत, कांग्रेस विधायक दल के नेता आलमगीर आलम, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय, पूर्व राज्यसभा सांसद प्रदीप बलमुचू, प्रदेश मीडिया प्रभारी राजेश ठाकुर सहित कई नेताओं ने शिरकत की। दौड़ के समापन के बाद शहीद चौक पर स्वर्गीय गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गयी।
इस मौके पर सद्भावना दौड़ में भाग लेने वाले युवक- युवतियों को सम्मानित किया गया। कांग्रेसियों ने इस मौके पर कहा कि राजीव गांधी विश्व में एकता के लिए अपनी जान तक दे गए, इसलिए सभी को मिलकर साथ रहे इस दौड़ का उद्देश्य यही था। कहा कि उन्होंने देश को की आवश्यकता अनुसार कंप्यूटर उपलब्ध कराया जो देश की उन्नति में सहायक है। आज देश में सबसे अधिक रोजगार कंप्यूटर के माध्यम से युवाओं और आदि उपलब्ध हो रहा है, ये स्वर्गीय राजीव गांधी जी की देन है। प्रदेश प्रभारी आरपीएन सिंह ने कहा कि राजीव गांधी ने ही देश को पंचायती राज का अधिकार दिया व महिलाओं को आरक्षण देकर राजनीति में आगे आने के लिए प्रेरित किया। विधायक सुखदेव भगत ने कहा कि आज मौजूदा सरकार राजनीतिक विचारधारा को संकीर्ण दृष्टि से देख रही है, पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने देश में विकास की बुनियाद को मजबूती प्रदान की, इसे भुलाया नहीं जा सकता है।
पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय ने कहा कि बहुत कम ही लोगों को यह जानकारी होगी कि झारखंड की धरती का नामांतरण पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के फिर से प्रभार में आ जाने से सभी नेताओं- कार्यकर्ताओं में नया जोश और उत्साह देखने को मिल रहा है। सोनिया गांधी के मार्गनिर्देशन में केंद्र में दस वर्षां तक सरकार चली और अब फिर से पार्टी संगठन को मजबूती मिलेगी। कांग्रेस विधायक दल के नेता आलमगीर आलम ने कहा कि देश आज पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को याद कर रहा है, देश के विकास में उनके योगदान को भुलाया नहीं हो सकता है।
दौड़ से दूर रहे डाॅ अजय
सद्भावना दौड़ से डाॅ अजय कुमार दूर रहे। हाल ही में प्रदेश के कुछ बड़े नेताओं से नाराज होकर उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है। इस बाबत पूर्व अध्यक्ष प्रदीप बालमुचू ने उनपर तंज कसते हुए कहा कि इससे साफ है कि पार्टी के प्रति कौन समर्पित है और कौन नहीं। जितना दर्द पुराने कांग्रेसियों को है, उतना बाहर के नेताओं को नहीं हो सकता।
लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More