बगोदर: अन्नपूर्णा की जीत को लेकर नीरा का टिप्स

बगोदर: झारखंड की शिक्षा मंत्री नीरा यादव ने कोडरमा के भाजपा उम्मीदवार अन्नपूर्णा देवी की जीत सुनिश्चित कराने को लेकर कार्यकर्ताओं को कई आवश्यक टिप्स दिये। मतदाताओं को जागरूक करने, अधिक से अधिक मतदान भाजपा के पक्ष में कराने को लेकर कई बातें कही। शनिवार को वो बगोदर में कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहीं थीं। इस बाबत बगोदर विधायक नागेंद्र महतो सहित कई वरीय नेता भी उपस्थित थे।
नीरा यादव ने कहा कि मोदी सरकार ने पांच सालों में विकास एवं कल्याणकारी की अनेकों योजनाएं चलाई है जिसका लाभ सीधे तौर पर जनता को मिली है। लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत किसी भी को्ने मे यदि हमारी जरूरत हो तो मैं वहां जाने के लिए हर समय लिए तैयार हूं. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों को मजबूत करने के लिए कोडरमा लोकसभा सीट की प्रत्याशी अन्नर्पूणा देवी की जीत सुनिश्चित करना कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी बनती है।
सांगठनिक बैठक में भाजपा के जमुआ विधायक केदार हाजरा, बरकट्ठा विधायक जानकी यादव, कोडरमा लोकसभा प्रभारी बालमुकुंद सहाय, प्रदेश संगठन मंत्री धर्मपाल जी ,भाजपा के गिरिडीह जिला अध्यक्ष सुनील अग्रवाल ,भाजयुमो जिला अध्यक्ष आशीष कुमार बॉर्डर, भाजपा के राज धनवार विधानसभा प्रभारी लक्ष्मण सिंह, बगोदर मंडल अध्यक्ष उदय गुप्ता समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।
लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More