गिरिडीह: पानी और बिजली की समस्या को लेकर शनिवार को जिला कांग्रेस कमेटी मुखर हुआ और उपायुक्त को एक ज्ञापन सौंपकर इस समस्या से लोगों को निजात दिलाने की मांग की। मौके पर जिला अध्यक्ष नरेश वर्मा, पूर्व सांसद सरफराज अहमद, नरेंद्र सिन्हा छोटन, सतीश केडिया, आलमगीर आलम, मोहम्मद नियाज उद्दीन, सुलेमान अख्तर, अमित सिन्हा, राजेश तुरी, गोविंद तुरी, इम्तियाज इमाम, आदि लोग मौजूद थे।
भीषण गर्मी और गंभीर जल संकट से लोग परेशान
बतातें चलें कि नगर निगम क्षेत्र में पेयजल की विकट समस्या उत्पन्न हो गई है। शहरी क्षेत्र के अधिकांश कुएं सूख गए हैं। वहीं चांपानल से भी पानी नहीं मिल पा रहा है। इधर सप्लाई वाटर की स्थिति भी अच्छी नहीं है। ऐसी स्थिति में लोग गंभीर जल संकट झेलने को विवश है। इसी तरह बिजली की समस्या भी गंभीर नजर आ रही है। शहरी क्षेत्र में बिजली की आंख मिचौली से लोग इस भीषण गर्मी में बेहद परेशान हैं। जिला कांग्रेस कमेटी प्रशासन से आग्रह करती है, की इस ओर ध्यान देते हुए जल्द इस समस्या से निजात दिलाने का प्रयास करें।