सरकार हर मोर्चे पर विफल
बगोदर: रविवार को कोडरमा लोकसभा से भाकपा माले के उम्मीदवार राजकुमार यादव के पक्ष में मतदान करने को लेकर अटका काली मंडा में चुनावी सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान चुनावी सभा में मुख्य वक्ता के तौर पर मौजूद भाकपा माले के राष्ट्रीय महासचिव दीपंकर भट्टाचार्य ने कहा कि राज्य की रघुवर दास की सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हुई है।
आधार कार्ड नहीं है तो राशन नहीं। भूख से मौत हो रही है। राज्य सरकार स्कूल को बंद कर रही है, देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी युवाओं को पुलवामा में हुए शहीदों के नाम पर वोट मांग रही है। कोडरमा लोक सभा चुनाव के प्रत्याशी राजकुमार यादव ने कहा कि भाजपा के शासन काल में गरीबो की जमीन को छीनने का काम कर रही है व जमीन कॉर्पोरेट घरानों को देने पर तुली है।
ऐसे में अगर आपको अपनी जमीन बचानी है, तो इस भाजपा को हराना होगा। सरकार में महगाई बढ़ी है, वहीं बगोदर के पूर्व विधायक विनोद कुमार सिंह ने कहा कि भाजपा के शासन काल में गरीबों की मजदूरी अब तक नहीं बढ़ पायी है। प्रवासी मजदूरों के प्रति भी सरकार गंभीर नहीं है। शिक्षा के नाम सरकार छोटे स्कूल को बंद कर रही है। सभा में जिप सदस्य पूनम महतो, माले नेता शेख तयेब, परमेश्वर महतो, संदीप जयसवाल समेत अन्य लोग मौजूद थे।