पीएन सिंह के समर्थन में घर-घर जाकर वोट मांगा

धनबाद: भाजपा चिरकुंडा मंडल के बैनर तले रविवार को राखा पारा, तांती कानाली, डूमर कुंडा सहित कई इलाकों के घर-घर जाकर यहां से पार्टी के लोस प्रत्याशी पशुपतिनाथ सिंह जी के पक्ष में वोटिंग करने की अपील की। इनलोगों ने कहा कि जिस प्रकार से आपलोगों ने 2014 में भारी मतों से विजय बनाया था, वैसे ही इस बार भी श्री सिंह को ऐतिहासिक जीत दिलाए। कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गरीबों के लिए उज्जवला योजना, आयुष्मान योजना जैसे कई तरह के विकास की योजनाएं धरातल पर उतारे, जिनका लाभ आम जनता को मिला हैं। उन्होंने कहा कि हमें विश्वास है कि आप सभी मोदी जी को वोट देकर फिर से उन्हें देश का प्रधानमंत्री बनाएंगे। भाजपा की टक्कर कांग्रेस से है। कार्यकर्ताओं ने आहवान किया कि इस बार तीसरी जीत कांग्रेस से छिनकर हैट्रिक बनाएं।
इस मौके पर नगर  अध्यक्ष डब्ल्यू बाउरी, उपाध्याय जयप्रकाश सिंह, चिरकुंडा मंडल प्रभारी संजय सिंह, भाजपा चिरकुंडा अध्यक्ष अनिल यादव, उपाध्यक्ष अरविंद सिन्हा लड्डू झा, महामंत्री संजय गुप्ता, रानी के राइ, इरफान अहमद खान, मंत्री कासी साव, सीता देवी, राज मिश्रा, अभिषेक दास, संदीप सत्यम, अविनाश मिश्रा, अर्पित चौरसिया पंकज कुमार, विक्रम दास, तुलसी विश्वकर्मा, प्रियेश मिश्रा, मृत्युंजय रखा, शारदा देवी, सुमित्रा देवी ,कृष्णा सरकार, प्रभास तिवारी, रंजीत बावड़ी , बोलन बावड़ी, आनंद बावड़ी, संजय, कल्याण दास, प्रशांत ठाकुर, प्रशांत ठाकुर, रंजीत रखा, राहुल बावडी, अजय बावड़ी, गोविंद, सहित दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता शामिल थे।
लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More