हजारीबाग: गौतम कुमार ने सोमवार को रामगढ़ क्षेत्र माण्डु, चितपुर, दुल्मी, गोला, पतरातु, चुरचु प्रखंडो का दौरा किया। इन्होंने जनता से अपील करते हुए कहा कि इस बार युवा उम्मीदवार को मौका दें। जनता ने मुझ पर भरोसा कर मुझे अपने उम्मीदवार के रूप में खड़ा किया है। मैं हर वक्त जनता के कार्यो के लिए तत्पर रहुंगा।
इस जनसम्पर्क अभियान के दौरान जिलानी खान, अनुपम कुमार, ईन्द्रजीत कुमार,निरंजन कुमार,सुजित कुमार साहु, कृष्णा तिवारी, शिवलाल महतो, अनिय यादव, प्रेम रविदास, रोहित रविदास, झलकु वेदिया, कुल्दीप कुमार, महेश वेदिया, प्रकाश वेदिया, विनोद कारमाली, रामा देवी, रेणु कुमारी, हेमंती कुमार, निलो कुमारी सहित कई कार्यकर्ता इस अभियान में शामिल हुए।