गांव- देहात स्ट्रीट लाइट से जगमग होंगे: दीनदयाल

रांची: भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता दीनदयाल बरनवाल ने कहा कि झारखंड के गांव व देहात के तमाम चौक- चौराहे अब स्ट्रीट लाइट से जगमग होंगे। चक्रधरपुर से मुख्यमंत्री द्वारा गुरुवार को इसका आगाज कर दिया गया है। कहा कि जो सपना झारखंड वासियों ने अलग राज्य से पहले देखा था वह अब पूरा हो रहा है। विकास की किरण अब कोल्हान जैसे दूरदराज गांवों में भी नजर आएंगी।
यह भी पढ़ें:
https://samridhjharkhand.com/15-thousand-people-will-get-pure-drinking-water-after-three-months-raghuvar-das
भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि कोल्हान में मुख्यमंत्री का जन चौपाल लगाना यह दर्शाता है, कि वे विकास को लक्ष्य बनाकर लगातार कार्य कर रहे हैं। बरनवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री चाहते हैं कि हर एक गांव की समस्या का निवारण हो व झारखंड को देश और दुनिया में विकसित राज्य के रूप में स्थापित करें। कहा की जल संचयन करके हम झारखंड को जल की समस्या से कैसे निजात दिलाएं जल को कैसे संरक्षण करें कम जल में बेहतर खेती कैसे कर पाएंगे व वर्षा के जल को हम संचयन कर खेती के कामों में और पीने के पानी में कैसे उपयोग किया जा सकता है। इस पर भी लोगों के विचार के माध्यम से सरकार निर्णय लेगी।
[URIS id=9499]


