कल आ रहे हैं पीएम, सीएम ने आज लिया तैयारियों का जायजा

देश के पहले पेपरलेस विधानसभा का करेंगे उदघाटन
रांची: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को झारखंड की यात्रा पर रांची पंहुच रहे हैं। इस दौरान वे देश के पहले विश्वस्तरीय सर्वाधिक बड़े, बेहतर सुविधाओं से युक्त पेपरलेस नवनिर्मित विधानसभा का उद्घाटन करेंगे। वे इस बाबत किसानों व छोटे व्यापारियों के लिए पेंशन योजना का आगाज भी करेंगे। पीएम के पंहुचने से पहले बुधवार को मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कार्यक्रम स्थल का जायजा लेते हुए अधिकारियों को आवष्यक दिशा -निर्देश दिया।
सीएम ने कूटे स्थित नवनिर्मित झारखंड विधानसभा भवन व मुख्य कार्यक्रम स्थल जगन्नाथपुर धुर्वा के प्रभात तारा मैदान का निरीक्षण किया। गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को विशेष विमान से रांची आएंगे। सुबह 10 बजकर 45 मिनट पर वे बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर उतरेंगे। यहां से सड़क मार्ग द्वारा कार्यक्रम स्थल पंहुचेंगे। पीएम इस दौरान नये सचिवालय भवन का शिलान्यास भी करेंगे। सुरक्षा को लेकर पूरे शहर में पैनी व्यवस्था कर दी गई है। जमीन से लेकर आसमान तक ऐसी सुरक्षा कवच होगी, कि परिंदा भी पर नही मार सकेंगे। प्रशासन व पुलिस का पूरा महकता इस बाबत जी-जान से जुटा है, कि कोई भी चूक कहीं से न हो।
लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More