कल होगा स्वच्छता पर जागरूकता का आयोजन

मो.इक़बाल
खरगडीहा(गिरिडीह): प्रधानमन्त्री आवास और स्वच्छ भारत मिशन के तहत बनाये जा रहे शौचालय के प्रति लोगों को जागरूक बनाने के लिए रविवार को थाना मोड़ के समीप जागरूकता सभा का आयोजन किया जाएगा। उक्त बातें संघठन प्रभारी रनबहादुर पासवान एवं केंद्रीय प्रवक्ता असगर अली ने प्रेस बयान जारी कर कहा। प्रेस बयान माध्यम से यह भी कहा कि उक्त जनसभा में प्रधानमन्त्री आवास एवं स्वच्छ भारत मिशन के प्रति लोगों को जागरूक बनाया जाएगा।कार्यक्रम का आयोजन जन सन्गठन जनता की आवाज़ द्वारा किया जाएगा।जानकारी के मुताबिक उक्त सभा को जनता की आवाज़ के धनवार प्रभारी देवरी प्रभारी और गांवां प्रभारी के अलावे विशेषज्ञ बजरँग लाल राना, रेणु सिन्हा, सबिता मिश्रा, अनुज सेठ, रन बहादुर पासवान, अजित राय, जहीर, असगर अली, नन्दलाल पाण्डेय, सन्दीप वर्णवाल, रामानन्द सिंह, सुरजन सिंह, सुभाष पण्डा, मनोज हजरा, विवेक राज, लखन मण्डल, गोपी किशन, कपिल वर्मा, दीपक ओझा सहित दर्जनों लोग सभा को संबोधित करेंगे।
सभा में मुख्य अतिथि प्रशिक्षु आईएएस मेघा भारद्वाज उपस्थित रहेगी।
उक्त सभा के माध्यम से प्रखंड क्षेत्र के जरूरतमंद लोगों के बीच कम्बल का वितरण किया जायेगा।


