चंदनकियारी : आगामी 4 अक्टूबर को आहत भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा के अगमन को लेकर चंदनकियारी स्थित रविन्द्र भवन मे भाजपा के उच्चस्तरीय बैठक हुई। जहां सांसद पीएन सिंह ने संबोधित करते हुए कहा कि चंदनकियारी के धरती पर राष्ट्रीय अध्यक्ष का आगमन किसी चमत्कार से कम नहीं हैं।
यह कार्यक्रम चंदनकियारी का नहीं बल्कि बोकारो के कार्यक्रम समझकर इसे सफल बनाने में कार्यकर्ता पूरी ताकत झोंक दें। इसकी प्रचार प्रसार व्यापक रूप से करें। होर्डिंग, पोस्टर, बैनर, तोरणद्वार से स्वागत करें। समय बहुत कम हैं, इसे चुनौती के रूप में लेकर सभा को सफल बनाना हैं। इस अवसर पर मंत्री अमर कुमार बाउरी, विधायक बिरंचि नारायण, विधायक योगेश्वर बाटुल, जिलाध्यक्ष विनोद महतो, राजेन्द्र महतो, महिला मोर्चा के जिलाध्यक्ष लीला देवी समेत अन्य लोग थे।