गिरिडीह: सदर प्रखंड के लेदा पंचायत में आगामी 4 सितम्बर को सूबे के प्रथम मुख्यमंत्री सह झारखण्ड विकास मोर्चा के सुप्रीमों बाबूलाल मरांडी के द्वारा निर्धारित हल्ला बोल पोल खोल चोर मचाये शोर के बैनर तले एक दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा।
- JVM ने चलाया जनसम्पर्क अभियान
राजेश राज
कार्यक्रम का नेतृत्व स्वयं झारखण्ड विकास मोर्चा के सुप्रीमों बाबूलाल मरांडी करेंगे। कार्यक्रम को सफल बनाने और सभास्थल का निरक्षण के लिए गांडेय विधानसभा के पूर्व विधायक सह केंद्रीय उपाध्यक्ष झारखण्ड विकास मोर्चा के लक्ष्मण स्वर्णकार और जेवीएम प्रखण्ड अध्यक्ष नारायण पांडेय लेदा पहुंचकर सभास्थल निरक्षण के दौरान लेदा, सिंदवरिया एवं अलगुन्दा की जनता से जनसम्पर्क भी किया।
साथ ही जनता को अवगत कराते हुए कहा कि झारखण्ड विकास मोर्चा के केन्द्रीय अध्यक्ष सह सुप्रीमों बाबूलाल मराण्डी जी की अगुवाई में हल्ला बोल पोल खोल चोर मचाये शोर का कार्यक्रम होना तय है। इसलिये आप सब मिलकर इस कार्यक्रम को सफल बनाने में पूर्ण सहयोग करे।
जनसम्पर्क के दौरान जिला कार्य समिति सदस्य सुनील गोस्वामी, युवामोर्चा जिला उपाध्यक्ष राजेश कुमार दास, प्रखण्ड उपाध्यक्ष मनोहर राम, प्रखण्ड सचिव राजेश कुमार सिंह, लेदा पंचायत अध्यक्ष मोहन साव, सिंदवरिया अध्यक्ष नाथू हांसदा, पूर्व मुखिया बासुदेव नारायण सिंह, परमानंद पांडेय, प्रकाश मंडल, राजू राय, धपरु साव, दिनेश ठाकुर समेत सैकड़ो लोग मौजूद थे।