सुखदेव हैं लंबी रेस का घोड़ा: आलोक

रांची: कांग्रेस चुनाव प्रभारी आलोक दुबे ने कहा है कि सुखदेव भगत राजनीति में लंबी रेस के घोड़े हैं। वह भारी मतों से लोहरदगा सीट जीतेंगे। जनता के सामने भाजपा सरकार की नाकामियों व झूठे वादों की पोल खुल चुकी है। झारखंड में भाजपा सरकार के रहते 16 किसानों ने आत्महत्या की, 22 लोगों की भूख से मौत हुई और अकेले साल 2018 में 1186 से अधिक बच्चों की कुपोषण के चलते मौत हो गई।
आदिवासियों के ऊपर बड़कागांव, खूंटी और गोला में गोली चलाई गई। मॉब लिंचिंग की कई घटनाएं हुई। 2018 के एनसीआरबी के आंकड़े बताते हैं कि झारखंड अपराध में देश में अव्वल दुष्कर्म के मामले में दूसरे नंबर पर और आदिवासियों के साथ अत्याचार के मामले में तीसरे नंबर पर है। पार्टी के केंद्रीय चुनाव कमेटी अधिकारी सूर्यकांत शुक्ला ने केंद्र और राज्य सरकारों पर हमला बोलते हुए कहा कि योजनाओं का गलत आंकड़े पेश कर भाजपा जनता की आंखों में धूल झोंक रही है। देश आर्थिक मंदी की ओर अग्रसर है। बेरोजगारी पर भाजपा कोई बात करना ही नहीं चाहती। प्रेस कॉन्फ्रेंस में मीडिया प्रभारी कुणाल अभिषेक, लालमोहन केसरी सहित कई नेता मौजूद थे।
लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More