आजसू छात्र संघ ने आरयू के सभी महाविद्यालयों में किया प्रदर्शन

रांची। आजसू छात्र संघ के तत्वावधान में रांची विश्वविद्यालय के सभी महाविद्यालयों क्रमश: मारवाड़ी महाविद्यालय, रांची महाविद्यालय, रांची विश्वविद्यालय स्रातकोत्तर विभाग, रामलखन सिंह यादव महाविद्यालय, सूरज सिंह मेमोरियल महाविद्यालय, डोरंडा महाविद्यालय, मांडर महाविद्यालय, पंच परगना किशान महाविद्यालय में एक साथ रांची विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव की मांग करते हुये प्रदर्शन किया। उन्होंने मांग किया है कि महाविद्यालयों में शैक्षणिक मूलभूत सुविधाओं की उपलब्ध कराना, महाविद्यालयों में सभी शैक्षणिक प्रक्रियाओं को आॅनलाइन करने, छात्र छात्राओं को सुरक्षा मुहैया कराने एवम शिक्षकों की कमी दूर करने की मांग। आजसू छात्र संघ के सभी महाविद्यालय इकाई के पदाधिकारी एवं छात्र-छात्राएं आजसू छात्र संघ के बैनर तले विभिन्न महाविद्यालयों में एकत्र हुए और अपनी मांगों को लेकर नारे लगाने लगे। प्रदर्शन के अंत में सभी महाविद्यालयों, विभागों के प्राचार्य, इंचार्ज को अपनी मांगों से अवगत कराते हुए रांची विश्वविद्यालय प्रसाशन तक आजसू की मांगों पहुंचाने का आग्रह किया। आजसू छात्र संघ हमेशा लोकतंत्र पर भरोसा रखती है, यही कारण है कि बड़े स्तर पर आंदोलन करने के पहले सांकेतिक रूप से महाविद्यालय में शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर महाविद्यालय प्रशासन, विश्वविद्यालय प्रशासन को आगाह कर रही है कि जल्द से जल्द छात्र छात्राओं को मूलभूत सुविधाएं व उनका अधिकार दिया जाए। कार्यक्रम पर आजसू छात्र संघ के रांची विश्वविद्यालय अध्यक्ष नीतीश सिंह ने कहा कि कार्यक्रम के उपरांत कहा कि आजसू के द्वारा आज का कार्यक्रम सांकेतिक था। अगर इसके बाद भी महाविद्यालय प्रशासन व विश्वविद्यालय प्रशासन की नींद नहीं टूटी और छात्र छात्राओं को उनका अधिकार व मूलभूत सुविधाएं नही दी गयी, तो आजसू बाध्य होकर उग्र प्रदर्शन करने को बाध्य होगी। इसका जिम्मेदार रांची विश्वविद्यालय प्रशासन होगा।
आजसू छात्र संघ के रांची विश्वविद्यालय महासचिव राजकिशोर महतो ने कहा कि आजसू वर्तमान समय मे एकलौती छात्र संगठन है। जो दिखावे की राजनीति नहीं करती। आजसू छात्र छात्राओं की सेवा भावना से ओत प्रोत है। शैक्षणिक विकाश की कार्य करती है। इसलिए छात्र छात्राएं आजसू की तरफ उम्मीद भारी निगाहों से देख रही है। मौके पर प्रदेश इकाई, विश्वविद्यालय इकाई व विभिन्न महाविद्यालय इकाई के पदाधिकारियों मुख्यत: ओम वर्मा, अजित कुमार, हरप्रीत सिंह, विनय यादव, जमाल गद्दी, मोहित पांडेय, रजनीश कुमार, दीपक साहू, मो हुसैन, पिंटू प्रजापति, प्रतिमा कुमारी, संजीव सिंह, राहुल तिवारी, रोहित, अमन वोहरा, आकाश सिंह, चंदन कपाड़िया, राहुल वर्मा, प्रगति, प्रज्ञा, चंदन कु.महतो, सुभाष चंद्र महतो, रजनीश कुमार, मुकेश बड़ाईक, नेपाल महतो,मदन मुंडा, प्रकाश महतो,कुलपति महतो , चम्पा कुमारी, प्रियंका कुमारी,लक्ष्मी कुमारी, सोभा कुमारी,गीता कुमारी, संजीव सिंह, निलेश कुमार, पंकज कुमार, सुमित सिंह, संदीप तिर्की, अजय सिंघानिया, नितेश कुमार, इम्तियाज, राजकुमार, शुभम गुप्ता, विकाश गुप्ता, अदनान, फरहान, इमरान, शिल्पा खलखो सहित सैकड़ो छात्र छात्राएं उपस्थित थे।




