लालू से मुलाकात पर लगाई रोक

रांची: जेल प्रशासन द्वारा रिम्स में लालू से मुलाकात पर रोक लगा दिया गया है। गौरतलब हो शनिवार को लालू से लोग मिला- जुला करते थे। रोक लगाने पर राजद के कार्यकर्ता व नेता आक्रोशित हैं। राजद युवा प्रकोष्ठ के नेता अभय कुमार सिंह ने इस घटना के पीछे राजनीति से प्रेरित करार दिया है। उन्होंने कहा कि इसके पीछे पूरी तरह से सरकार जिम्मेवार है। बीजेपी सरकार अपने आप को हारता देख इस तरह की हरकत जेल प्रशासन के द्वारा करवा रही है। बावजूद इसके महागठबंधन कि सेहत पर कोई असर नहीं पड़ने वाला है।
लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More