राज्य के प्रखण्ड स्तरीय श्रमिक मित्र मिले मंत्री से, सौंपा छह सूत्री मांग पत्र

रांची: झारखण्ड राज्य के श्रमिक मित्रों ने श्रम मंत्री राज पलिवार से मिलकर छह सूत्री मांग पत्र सौंपा। प्रखंड स्तरीय श्रमिक मित्र संघ चौबीसों जिले के सैकड़ों सदस्यों के साथ मंत्री से मिलने उनके आवास पहुंचे। जहाँ संघ से मंत्री को राज्य के श्रमिक मित्रों की समस्या बताई। उसके समाधान के लिए मंत्री को कहा। मंत्री को आवेदन में कहा कि झारखण्ड भवन एवं अन्य सनिर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड में श्रमिक मित्रों के सराहनीय योगदान के साथ प्रभाव शाली ढंग से किये जा रहे कार्यों से श्रम विभाग राज्य में अवल होता जा रहा है, जिसमें श्रमिक मित्रों ने बहुत ही ईमानदारी निष्ठा व प्रतिबद्धता का परिचय दिया है। इतना करते हुए भी वे समस्याओं से झुझ रहे हैं।
ये है प्रमुख मांगे:
1. राज्य में नियुक्ति प्रखंड स्तरीय श्रमिक मित्रों को प्रशिक्षित किया जाय।
2. राज्य स्तरीय श्रमिक मित्रों को सम्मान जनक मासिक मानदेय व क्षेत्रीय परिवहन भत्ता दिया जाय।
3. मोबाइल कूपन के लिए दिए जा रहे सो रूपये प्रतिमाह को बढाकर एक हजार रूपये किया जाय।
4. जिन जिलों के प्रखंडों में कम से कम दो श्रमिक मित्र नियुक्त किये गए हैं, वहां की नियुक्ति परिक्रिया को रोकते हुए जहाँ नियुक्ति नही हुई है वहाँ नियुक्ति की जाय ।
5. बोर्ड में निबंधित श्रमिकों का वार्षिक अंशदान जमा करने की व्यवस्था को सरल किया जाय।
6. बोर्ड द्वारा निबंधित श्रमिकों को तय समय-सीमा पर लाभ सुनिश्चित की जाय।
मौके पर प्रदेश अध्यक्ष मुरारी लाल तिवारी बोकारो, उपाध्यक्ष दिलीप कुमार सिंह कोडरमा, रणधीर कुमार केशरी पलामू, महामंत्री रिंकी देवी गोड्डा, संगठन महामंत्री मो आरिफ अजीज हजारीबाग, कोषाध्यक्ष फलिन्द्र महतो रांची एवं महामंत्री दिलीप महतो सराईकेला, नारायण रजक, तौहीद आलम के साथ सैकड़ों सदस्य मौजूद थे।
लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More