जब्त होगी कांग्रेस की जमानत: संजय

स्टेट ब्यूरो: भारतीय जनता पार्टी के लोकसभा प्रत्याशी संजय सेठ ने गुरुवार को राजधानी की विभिन्न गलियों में घूम-घूम लोगों से मुलाकात की। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि एक बार फिर से भाजपा को जिताना है। बहुमत के साथ नरेंद्र मोदी को सत्ता में लाना है। कहा कि देश मे विकास की यात्रा शरू हो चुकी है, इस यात्रा को अनव्रत भाजपा ही जारी रख सकती है।
पद यात्रा के दौरान सेठ कांके, गोंदा मंडल में चुनावी कार्यालय का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि पीएम रोड शो कर देश ही नहीं पूरे दुनिया के आइकॉन बन चुके हैं। विपक्ष द्वारा प्रधानमंत्री की यात्रा को फ्लॉप शो बताए जाने पर सेठ ने कहा कि खिसियानी बिल्ली खंभा नोचे वाली कहावत को चरितार्थ कर रहा है। लोग अब जागरूक हो चुके है। कोई भी पार्टी जनता को बरगला नही सकती। इस चुनाव में कांग्रेस की जमानत जब्त होने वाली है। उन्होंने चुटिया, केतारीबागान, स्वर्णरेखा नगर, बानेश्वर नगर, अयोध्यापुरी, द्वारिकापुरी के इलाके में जनसंपर्क अभियान चलाकर वोट का आहवान किया। पदयात्रा में नगर विकास व आवास मंत्री सीपी सिंह, कांके विधायक डॉ जीतू चरण राम, मेयर आशा लकड़ा व अन्य भाजपा नेता मौजूद थे।
27 को अमित शाह रांची में
संजय सेठ ने कहा 27 अप्रैल को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह रांची के हरमू मैदान में विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। इस बाबत उनके भव्य स्वागत की तैयारियां की गई है।
लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More