रांची: रांची महानगर कांग्रेस कमिटी के पूर्व महासचिव योगेंद्र सिंह बेनी ने कहा है कि रांची के तमाम कार्यकर्ताओं के विरोध के बावजूद सुबोधकांत सहाय द्वारा संजय पांडे को रांची महानगर का अध्यक्ष बनवाया जाना ही उनके लिये घातक साबित हुआ। संजय ने सभी पुराने व समर्पित महानगर कांग्रेस जनों को अलग-थलग करने की कवायद तेज कर दी, ताकि स्वंय अपनी दुकानदारी चला सकें।[URIS id=8357]
कहा कि अगर श्री पांडेय नये-पुराने लोगों के साथ व बूथ कमिटी का सही रूप से गठन किया होता तो हमलोगो का चुनाव में एक से डेढ लाख वोटों की बढ़ोतरी होती। इसमें कांग्रेस कार्यकर्ताओं को अछूत समझते हुये भाजपाई विचार धारा वालों का आगे किया गया। लिहाजा 53 वार्ड में 70 से 75 हजार वोटों से चुनाव हार गये।