देवघर: गोड्डा के भाजपा उम्मीदवार निशिकांत दूबे द्वारा पूर्व सीएम हेमंत सोरेन, बाबूलाल मरांडी व महागठबंधन प्रत्याशी प्रदीप यादव जैसे दिग्गज नेताओं को देवघर में बन रहे एम्स का श्रेय लेने के मामले में दो टूक चुनौती दी गई है। पिछले दिनों एक सभा में हेमंत ने बयान दिया था, कि देवीपुर में बन रहे एम्स के सारे कागजात मेरे हस्ताक्षर से हुये थेे, लेकिन श्रेय भाजपा ले रही है। इसी पलटवार करते हुये निशिकांत दूबे ने चुनौती दी है, कि यदि हेमंत,बाबूलाल,प्रदीप व फुरकान में से कोई इसका एक भी दस्तावेज पेश कर दे तो वे 26 अप्रैल को अपना नाम चुनाव से वापस ले लेंगे।
निशिकांत दूबे ने बताया कि इस बात की शिकायत उन्होंने चुनाव आयोग से भी की है। दूबे ने आयोग से मांग की है, कि यदि ये एम्स को लेकर कोई पेपर नही दिखाते हैं, तो इनके चुनाव लड़ने पर पाबंदी लगायी जाय। महागठबंधन के लोग जनता को भ्रमित कर रहे हैं। बहरहाल एम्स के लेकर शुरू से ही राजनीति होती आयी है। देवघर के देवीपुर में बन रहे एम्स का शिलान्यास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने धनबाद से ऑनलाइन किया था।