याद किये गये पूर्व विधायक गोपाल शरण नाथ शाहदेव

रातू: दिवंगत विधायक युवराज गोपाल शरण नाथ शाहदेव की पुण्यतिथि पर शुक्रवार को रातू पैलेस में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इसमें युवराज की परिजनों सहित राज परिवार के लोगों ने श्रद्धासुमन अर्पित किया। प्रदेश कांग्रेस कमिटी के प्रवक्ता आलोक कुमार दूबे ने भी यहां पंहुचकर दो मिनट रहकर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किया।

[URIS id=9499]

आलोक दूबे ने कहा कि स्वर्गीय शाहदेव अपने अल्प राजनीतिक जीवन काल में एक अमिट छाप छोड़ने का काम एवं आम लोगों का विश्वास हासिल किया। क्षेत्र की जनता के लिए अनेकों काम किया जिसके लिए आज भी लोग उन्हें आदर पूर्वक याद करते हैं। ज्ञात हो कि दो अप्रैल 1969 को रातू गढ़ में जन्मे युवराज का निधन 28 जून 2010 को वाराणसी उतरप्रदेश में हो गया था। वे छोटानागपुर राज परिवार के 62वें महाराजा चिंतामणि शरण नाथ शाहदेव के एकलौते संतान थे। उनका विवाह 1989 में इलाहाबाद शंकरगढ़ के राजा महेंद्र प्रताप सिंह के पुत्री प्रियदर्शीनी के साथ हुआ था। वे 2005 में हटिया से 2005 व 2009 में काग्रेस के विधायक बने। युवराज क्षेत्र के सभी वर्गो में लोकप्रिय रहे। श्री दूबे के साथ कांग्रेस नेता अर्जुन मांझी, प्रमोद कुमार दूबे, नसीम अंसारी सहित कई लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More