रांची: सुरज की तपीश के साथ-साथ लोकसभा चुनावी मिजाज भी परवान पर है। प्रत्याशियों को जीताने के लिए पार्टियों के फेवर में स्टार प्रचारक अपना जलवा बिखरेंगे। इसी कड़ी में बुधवार को रांची में फिल्मी दुनिया के दो दिग्गज बिहारी बाबू यानि शत्रुध्न सिन्हा जहां कांग्रेेस प्रत्याशी सुबोधकांत के लिये वोट मांगेगें, वहीं दूसरी ओर सोले फिल्म की बसंती यानि ड्रीम गर्ल हेमामालिनी भाजपा के संजय सेठ के कंधों को मजबूत करने का प्रयास करेंगी।
खास बात यह होगी कि इनदिनों बीजेपी से नाराज होकर कांग्रेस का दामन थामनेवाले बिहारी बाबू न सिर्फ पटना साहेब से चुनाव लड़ रहे हैं, बल्कि भाजपा को हराने के लिये कोई कोर-कसर नहीं छोड़ रहे हैं। हेमा रांची के अलावे खूंटी में अर्जुन मुंडा के लिये भी वोट मांगेगी। वे खलारी में भाजपा का प्रचार करेंगी। शत्रुघ्न सिन्हा पूर्व मंत्री सुबोधकांत के लिये वोट मांगेगें। झारखंड में पहले चरण का मतदान संपन्न हो चुका है, अब दूसरे चरण के मतदान की तैयारी चल रही है। झारखंड के दूसरे चरण में रांची, हजारीबाग, खुंटी और कोडरमा में मतदान होने होने हैं। इसे लेकर भाजपा ने प्रचार-प्रसार में तेजी लाई है। रांची समेत सभी संसदीय क्षेत्रों में भाजपा के स्टार प्रचारक पार्टी का प्रचार-प्रसार करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर अभिनेत्री, नेता व मंत्री सभी पार्टी के समर्थन में प्रचार करने के लिए झारखंड आयेंगे।
केंद्रीय मंत्री पियूष गोयल, उत्तर प्रदेष के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ, अमित शाह एवं नरेंद्र मोदी सभी के कार्यक्रम तय हो चुके है। 30 अप्रैल को केंद्रीय मंत्री पियुष गोयल धनबाद में पार्टी का प्रचार करेंगे तो वहीं तीन मई को पार्टी अध्यक्ष अमित शाह रांची में और यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ हजारीबाग की जनता के साथ रूबरू होंगे। पांच मई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चाईबासा में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। इसके अलावा अन्य राज्यों नेता, मंत्री व पार्टी के कार्यकर्ता भाजपा के समर्थन में प्रचार करने झारखंड आयेंगे। राज्य में अभी तीन चरणों का चुनाव होना बाकी है। 6 मई के बाद 12 व 19 मई को तीसरे व चौथे चरण का मतदान संपन्न होगा।